रुद्रप्रयाग-इस दिन बंद होंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट, तिथि हुई तय

रुद्रप्रयाग-आज गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और समय तय किया गया। जिसके बाद अब यमुनोत्री धाम के कपाट 16 नवंबर को भैयादूज के पावन पर्व पर दोपहर सवा बारह बजे अभिजीत लग्न पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इस संबंध में मंदिर समिति के प्रवक्ता बागेश्वर उनियाल ने बताया
 | 
रुद्रप्रयाग-इस दिन बंद होंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट, तिथि हुई तय

रुद्रप्रयाग-आज गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और समय तय किया गया। जिसके बाद अब यमुनोत्री धाम के कपाट 16 नवंबर को भैयादूज के पावन पर्व पर दोपहर सवा बारह बजे अभिजीत लग्न पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इस संबंध में मंदिर समिति के प्रवक्ता बागेश्वर उनियाल ने बताया कि इससे पूर्व मां यमुना के मायके खरशाली गाँव से शनिदेव की डोली साढे सात बजे अपनी बहिन यमुना की डोली को लेने यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी ।

हल्द्वानी-आज से लखनऊ, आगरा व मथुरा रूट पर दौड़ेगीं बसें, देखिये पूरा टाइम टेबल

आज ही तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि भी तय होगी। साथ ही केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने का समय भी तय होगा। धाम के कपाट भैयादूज पर बंद होते हैं। इसके अलावा गंगोत्री मंदिर के कपाट अन्नकूट के पावन पर्व पर 15 नवंबर को दोपहर 12.15 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। दशहरा के पावन पर्व पर मंदिर समिति की बैठक में गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद करने का मुहूर्त तय किया गया।