रामनगर-अब नैनीताल जिले में यहां हुई दूसरी हत्या, बर्थडे पार्टी में युवक की पीट-पीटकर हत्या

रामनगर-देर शाम काठगोदाम में युवक की हत्या के बाद आज सुबह रामनगर में एक युवक की फिर हत्या हो गई। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि कंचनपुर गांव में रात में बर्थडे पार्टी के दौरान एक युवक के ही साथियों ने उसकी पीटकर हत्या कर दी। आज सुबह
 | 
रामनगर-अब नैनीताल जिले में यहां हुई दूसरी हत्या, बर्थडे पार्टी में युवक की पीट-पीटकर हत्या

रामनगर-देर शाम काठगोदाम में युवक की हत्या के बाद आज सुबह रामनगर में एक युवक की फिर हत्या हो गई। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि कंचनपुर गांव में रात में बर्थडे पार्टी के दौरान एक युवक के ही साथियों ने उसकी पीटकर हत्या कर दी। आज सुबह उसका शव अर्धनग्न हालत में गांव में पड़ा मिला। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में पुलिस ने चार युवकों को उठा लिया है।

देहरादून-गजब के आइएएस, लगातार तीसरे साल मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरस्कार किया अपने नाम
बताया जा रहा है कि ग्राम कंचनपुर निवासी 25 वर्षीय इंदर जोशी पीतांबर दत्त जोशी गांव के ढाबे में अपने एक दोस्त की जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। रात में पार्टी के बाद वह घर नहीं आया। आज सुबह गांव के एक युवक ने उसे ढाबे से 50 मीटर दूर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। इसकी सूचना परिजनों तक पहुंची तो परिजन दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे। युवक अर्धनग्न अवस्था में था। जिसके बाद परिजन उसे सयुंक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ पंकज गैरोला ने चिकित्सालय पहुंचकर शव का निरीक्षण किया। उसके पीठ, कमर में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

 

WhatsApp Group Join Now
News Hub