पिथौरागढ़-कोरोना पॉजिटिव दूल्हे ने लिये सात फेरे फिर हुई स्वास्थ्य विभाग की एंट्री, पूरी बारात हुई क्वारंटीन

पिथौरागढ़- विगत दिनों बागेश्वर जिले के गरूड़ क्षेत्र में एक दूल्हा शादी से पहले कोरोना पॉजिटिव निकला था। जिससे उसकी शादी कैसिंल कर दी गई। अब पिथौरागढ़ में सात फेरों के बाद दूल्हा कोरोना पॉजिटिव निकला तो पूरी बारात में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में प्रशासन ने दूल्हे को आइसोलेशन में शिफ्ट किया है। दूल्हन
 | 
पिथौरागढ़-कोरोना पॉजिटिव दूल्हे ने लिये सात फेरे फिर हुई स्वास्थ्य विभाग की एंट्री, पूरी बारात हुई क्वारंटीन

पिथौरागढ़- विगत दिनों बागेश्वर जिले के गरूड़ क्षेत्र में एक दूल्हा शादी से पहले कोरोना पॉजिटिव निकला था। जिससे उसकी शादी कैसिंल कर दी गई। अब पिथौरागढ़ में सात फेरों के बाद दूल्हा कोरोना पॉजिटिव निकला तो पूरी बारात में हडक़ंप मच गया। आनन-फानन में प्रशासन ने दूल्हे को आइसोलेशन में शिफ्ट किया है। दूल्हन सहित बारात में शामिल 100 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। प्रशासन अब सभी लोगों की कोरोना जांच करेगा।

हल्द्वानी-अब गायिका मैथिली ठाकुर ने दी गढ़वाली गाने में आवाज, सोशल मीडिया पर वायरल

बताया जा रहा है कि दूल्हा शादी के लिए चार दिन पूर्व ही दिल्ली से पहुंचा था। इससे पहले चंपावत में युवक का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था। बुधवार जाखपुरान क्षेत्र के एक गांव से बारात चंडाक क्षेत्र के एक गांव पहुंची। इस बीच शादी का कार्यक््रम चल रहा था, दूल्हा-दूल्हन के फेरे चल रहे थे। तभी प्रशासन की टीम की एंट्री बारात में हुई। फेरे पूरे होते ही जब प्रशासन ने लोगों को दूल्हे के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी तो हडक़ंप मच गया। बाद में प्रशासन ने दूल्हे को आइसोलेट कर दिया। बारात में दूल्हे का कोरोना पॉजिटिव निकलना चर्चा का विषय बना रहा।