अब Vande Bharat Express वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों की राह ऐसे करेगी आसान, मोदी सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा

Vande Bharat Express, माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले भक्तों को मोदी सरकार जल्द ही खास तोहफा देने जा रही है। मोदी सरकार ने देश की सबसे आधुनिक और सेमी Bullet train वंदे भारत को दिल्ली से कटरा के बीच चलाने का फैसला किया है। टी-18 के नाम से मशहूर Vande Bharat express
 | 
अब Vande Bharat Express वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों की राह ऐसे करेगी आसान, मोदी सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा

Vande Bharat Express, माता वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वाले भक्तों को मोदी सरकार जल्द ही खास तोहफा देने जा रही है। मोदी सरकार ने देश की सबसे आधुनिक और सेमी Bullet train वंदे भारत को दिल्ली से कटरा के बीच चलाने का फैसला किया है। टी-18 के नाम से मशहूर Vande Bharat express महज आठ घंटे में यात्रियों को कटरा पहुंचाएगी। जिसके लिए जल्द ही इस रूट पर ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। Indian Railway ने इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। रेलवे मंत्रालय ने दिल्ली-कटरा रूट पर वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन को हरी झंडी दे दी है। इस रूट पर ट्रेन 130 किमी/घंटा की स्पीड से चलाई जाएगी।

अब Vande Bharat Express वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों की राह ऐसे करेगी आसान, मोदी सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा

यह भी पढ़ें- नेपाल बहुत ही रमणीक पर्यटन स्थल, पर्यटकों को आकर्षित करती हैं यहां की फिजाएं , कम खर्च में एक बार जरूर करेंं यहां की यात्रा

होंगे केवल तीन स्टाप

नई दिल्ली से कटरा स्टेशन के बीच चलने वाली Vande Bharat train के सफर के बीच तीन स्टेशन पर ही स्टॉपेज दिया जाएगा। वंदे भारत नई दिल्ली से चलने के बाद अंबाला जंक्शन, लुधियाना, जम्मू तवी होते हुए कटरा पहुंचेगी। इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को कटरा पहुंचने में चार घंटे का कम समय लगेगा। अभी दिल्ली से कटरा पहुंचने में 11 से 12 घंटे का समय लग जाता है। रेलवे मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक Vande Bharat train सुबह 6 बजे नई दिल्ली से कटरा स्टेशन के लिए रवाना होगी।

यह भी पढ़ें-प्रकृति की हर खूबसूरती को समेटे हुए है लेह-लद्दाख, सैलानियों की सबसे पसंदीदा जगह, जानिए क्या है यहां पर खास

क्या रहेगा ट्रेन का टाइम टेबल

New Delhi रेवले स्टेशन से 6 बजे निकलने के बाद ट्रेन का सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर अंबाला जंक्शन पर पहुंचने का अनुमान है। यहां पर दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना होगी। ट्रेन 9.22 बजे लुधियाना पहुंचेगी। ट्रेन यहां से 9 बजकर 24 मिनट पर छूट जाएगी और 12 बजकर 40 मिनट पर जम्मू तवी स्टेशन पहुंचेगी। दोपहर दो बजे कटरा स्टेशन पहुंचेगी। कटरा से Vande Bharat train दोपहर 3 बजे कटरा स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। ट्रेन रात 11 बजे के करीब दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन 4 बजकर 18 मिनट पर जम्मू तवी स्टेशन, शाम 7 बजकर 36 मिनट पर लुधियाना और रात 20 बजकर 56 मिनट पर अंबाला स्टेशन पहुंचेगी।