हल्द्वानी- नव नियुक्त मंडी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, किसानों को लेकर कही ये बात

Haldwani News-आज हल्द्वानी मंडी के नव नियुक्त अध्यक्ष मनोज साह ने अध्यक्ष पद का कार्यभार प्रशासक एवं उप जिलाधिकारी विवेक राय से ग्रहण किया। इसके अलावा रवीन्द्र रैकुनी ने भी उपाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। मंडी समिति परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में संख्या में काश्तकारों, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के
 | 
हल्द्वानी- नव नियुक्त मंडी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, किसानों को लेकर कही ये बात

Haldwani News-आज हल्द्वानी मंडी के नव नियुक्त अध्यक्ष मनोज साह ने अध्यक्ष पद का कार्यभार प्रशासक एवं उप जिलाधिकारी विवेक राय से ग्रहण किया। इसके अलावा रवीन्द्र रैकुनी ने भी उपाध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। मंडी समिति परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में संख्या में काश्तकारों, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का स्वागत किया। नव नियुक्त अध्यक्ष मनोज साह ने कहा कि वह काश्तकारों की उपज बढऩे तथा उनके उत्पादों के विपणन की उचित व्यवस्था की दिशा में काम करेंगे। इसके अलावा वर्ष 2022 तक काश्तकारों की आय दौगुनी करने का जो लक्ष्य प्रधानमंत्री द्वारा निर्धारित किया गया है के तहत मंडी नई कार्य संस्कृति एवं रणनीकि के साथ कार्य करेंगी, ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने काश्तकारों व सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

हल्द्वानी- नव नियुक्त मंडी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, किसानों को लेकर कही ये बात

हल्द्वानी–26 जनवरी को होगा पीएमएस बुक बाजार का शुभारंभ, अभिभावकों की स्टेशनरी खरीद में होगी चांदी ही चांदी

उत्तराखण्ड मंडी परिषद के अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में मंडियॉ अधिकांशत: मैदानी क्षेत्रों में कार्यरत हैं। जिसके कारण पर्वतीय इलाकों में काश्तकारों द्वारा उत्पादित होने वाले फलों एवं अनाजो को विपणन करने तथा मंडी तक पहुॅचाने में कठिनाई हो रही थी।इसको ध्यान में रखते हुए मंडी परिषद द्वारा प्रदेश के दूरस्थ ईलाकों में क्रय केन्द्र खोलकर काश्तकारों के फलों एवं अनाजों की लगभग एक करोड़ की खरीद की, जिसका सीधा फायदा किसानों को मिला। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से पर्वतीय काश्तकारों द्वारा पैदा किए जा रहे मडुवा, झिंगोरा, गहतए चैलाई, भट्ट जैसे अनाजों का उचित दाम उनके क्षेत्र में मिल रहा है। मंडी की इस पहल से काश्तकारों में आत्म विश्वास बढ़ा है।
हल्द्वानी- नव नियुक्त मंडी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, किसानों को लेकर कही ये बात
उपाध्यक्ष मंडी रवीन्द्र सिंह रैकुनी ने कहा कि वह मंडी के कार्यों को काश्तकारों के सहयोग एवं अनुभवों के आधार पर आगे बढ़ायेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में विधायक संजीव आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, मेयर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, ब्लॉक प्रमुख डा. हरीश बिष्ट, आशा रानी, अध्यक्ष दुग्ध संघ मुकेश बोरा, उपाध्यक्ष केएमवीएन रेनु अधिकरी, उपाध्यक्ष अल्प संख्यक आयोग मजहर नईम नवाब, दर्जाधारी प्रकाश हरबोला, अजय राजौर, पूर्व सांसद बच्ची सिंह रावत, पूर्व मंत्री पूरन चन्द्र शर्मा, पूर्व दर्जाधारी मंत्री हेमन्त द्विवेदी, डा. अनिक कुमार डब्बू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बीना आर्या आदि मौजूद थे।