नैनीताल-व्यापारियों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए बनाया नया संगठन, जानिये क्या है पूरा मामला

नैनीताल-आज सरोवर नगरी नैनीताल में व्यापारियों के हितों के लिए व्यापारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम लाल एंड संस के डायरेक्टर पुनीत टंडन ने की। विगत दिनों मल्लीताल व्यापार मंडल के चुनावों में व्यापारियों के बीच कुछ मामलों में आपसी अनबन शुरू हो गई थी। जिसकी वजह से व्यापारियों के बीच एक
 | 
नैनीताल-व्यापारियों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए बनाया नया संगठन, जानिये क्या है पूरा मामला

नैनीताल-आज सरोवर नगरी नैनीताल में व्यापारियों के हितों के लिए व्यापारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम लाल एंड संस के डायरेक्टर पुनीत टंडन ने की। विगत दिनों मल्लीताल व्यापार मंडल के चुनावों में व्यापारियों के बीच कुछ मामलों में आपसी अनबन शुरू हो गई थी। जिसकी वजह से व्यापारियों के बीच एक नया व्यापारिक संगठन बनाने की कवायद शुरू हो गई। इसके तहत व्यापारियों ने नैनीताल के लिए एक नया संगठन मां नयना देवी व्यापार मंडल की घोषणा कर दी।

हल्द्वानी-मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को दिये ये निर्देश, सुशासन दिवस के रूप में ऐसे मनेगा वाजपेयी का जन्मदिन

इस नए संगठन के संस्थापक पुनीत टंडन ने बताया कि लगभग 40 व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन अभी कर दिया गया है। जल्द ही ग्रुप इंश्योरेंस एवं समस्याओं के निराकरण के लिए एक अलग सैल बनाया जाएगा। कोविड के मद्देनजर स्क्रीनिंग व अन्य सुविधाओं के लिए भी अवेयरनैस प्रोग्राम चलाये जाएंगे। फिलहाल किसी भी प्रांतीय संगठन, देवभूमि व्यापार मंडल से ऐफिलेशन के सवाल को भी उन्होंने खारिज कर दिया। कहा कि तीन माह बाद ही किसी ऐफिलेशन पर विचार किया जाएगा।

नैनीताल-व्यापारियों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए बनाया नया संगठन, जानिये क्या है पूरा मामला

इस नई संस्था के फाउंडर्स में से एक गिरीश कांडपाल ने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए पुराने संगठन ने परिपूर्ण स्थान नहीं दिया था। इसलिए हमें नया संगठन बनाने के लिए विवश होना पड़ा। उन्होंने सीधे-सीधे मल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी के संगठन पर तो आरोप लगाए पर निजी तौर पर उन्होंने किशन नेगी को बेहतर इंसान व निजी मददगार बताया।

देहरादून-नियम 310 के सदन की कार्यवाही स्थगित करने की मांग, कांग्रेस ने उठाया ये मुद्दा

गज़ाला कमाल ने कहा कि पुराने वर्तमान संगठन के कार्यकलापों व व्यापारियों के हितों की उपेक्षाओं के चलते ही हमें नए संगठन को चुनना पड़ा। उन्होंने कहा कि वे निजीतौर पर छोटे-मझोले व्यापारियों के लिए भी बेहतर योजनाएं बनाकर कार्य करेंगे। कुलमिलाकर वर्तमान मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पर सीधे आरोप न लगाकर केवल संगठन पर ही व्यापारिक हितों की अनदेखी का आरोप लगाकर जो नया व्यापार मंडल अस्तित्व में लाया जा रहा है। वह सचमुच ही व्यापारिक हितों की रक्षा कर पायेगा फिलहाल इसका पता समय आने पर चलेगा।