नैनीताल-विधायक संजीव ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण, ऐसे होगा बेतालघाट क्षेत्र का विकास

नैनीताल-क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्या ने बेतालघाट क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों का लोकार्पण किया। विधायक आर्या ने क्षेत्रवासियों की मांग पर अनेक विकास कार्यों की घोषणा की। विधायक ने बेतालघाट क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने मल्लिसेठी में 18.06 लाख की लागत से निर्मित आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष, चार लाख
 | 
नैनीताल-विधायक संजीव ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण, ऐसे होगा बेतालघाट क्षेत्र का विकास

नैनीताल-क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्या ने बेतालघाट क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों का लोकार्पण किया। विधायक आर्या ने क्षेत्रवासियों की मांग पर अनेक विकास कार्यों की घोषणा की। विधायक ने बेतालघाट क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने मल्लिसेठी में 18.06 लाख की लागत से निर्मित आर्ट एवं क्राफ्ट कक्ष, चार लाख की लागत से किये देवीमन्दिर का सुंदरीकरण, तीन लाख की लागत से प्राइमरी विद्यालय के सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया।

हल्द्वानी-होटल में इनता स्टाफ रखने पर फूड सेफ्टी सुपरवाइजर का होना जरूरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दी ये जानकारी

विधायक ने सेठी धारकोट में मार्ग निर्माण के लिए दो लाख व कोटाधिरिया मार्ग निर्माण के लिए तीन लाख देने की घोषणा की। साथ ही 28 लाख की लागत से कृषि विभाग द्वारा किये जा रहे घेरबाढ़ कार्य का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में प्रतिभाग कर विजेता व उप विजेता टीमों व खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरण किये और क्रिकेट समिति को 11 हजार की सहायता राशि दी।

हल्द्वानी- आईजी आवास के पीछे बिक रही स्मैक, महिलाओं ने प्रदर्शन कर दी ये चेतावनी

वहीं ग्रामीणों की माँग पर उन्होंने स्टेडियम के लिए पांच लाख व पेयजल टैंक के लिए दो लाख देने की घोषणा की। इस दौरान राज्यमंत्री पीसी गोरखा, ब्लाक प्रमुख भीमताल हरीश बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य मंजू आर्या, मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा, जेष्ठ प्रमुख गिरीश मजखोली, प्रधान पूजा फुलारा, आनंद सिह रावत, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिह भंडारी आदि मौजूद रहे।