नैनीताल-लॉकडाउन के बीच पुलिस ने दर्ज किया पहला दहेज का मुकदमा, ऐसे युवती को फंसाया था प्रेमजाल में

लॉकडाउन के बाद नैनीताल में पुलिस ने पहला आपराधिक मामला दर्ज किया है। पुलिस ने विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीडऩ करने, मारपीट करने, लॉकडाउन में भूखा रखने के आरोप में उसके पति, देवर, ननद व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के
 | 
नैनीताल-लॉकडाउन के बीच पुलिस ने दर्ज किया पहला दहेज का मुकदमा, ऐसे युवती को फंसाया था प्रेमजाल में

लॉकडाउन के बाद नैनीताल में पुलिस ने पहला आपराधिक मामला दर्ज किया है। पुलिस ने विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीडऩ करने, मारपीट करने, लॉकडाउन में भूखा रखने के आरोप में उसके पति, देवर, ननद व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सुंदर विहार जनकपुरी दिल्ली निवासी एक युवती जून 2018 में नैनीताल घूमने आई थी। इसी दौरान टैक्सी चालक मो. आशिफ पुत्र उस्मान से उसकी मुलाकात हुई। 28 जून 2019 में दोनों ने दिल्ली में शादी कर ली। कुछ समय पहले आशिफ उसे अपने घर नैनीताल ले आया और तब से महिला यहां रही थी।

नैनीताल-लॉकडाउन के बीच पुलिस ने दर्ज किया पहला दहेज का मुकदमा, ऐसे युवती को फंसाया था प्रेमजाल में
युवती का आरोप है आसिफ ने पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाई। साथ ही दहेज के लिए मारपीट की जाने लगी। उसे खाना तक नहीं दिया गया। एक दिन उसने धक्का दिया तो उसका गर्भपात हो गया। हादसे में महिला का पैर भी टूट था। पुलिस ने आशिफ पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। महिला को पुलिस ने सामाजिक संस्था विमर्श के संरक्षण में रखा है।

इस मामले में कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति आसिफ, देवर साजिद, ननद रेशमा व सास के खिलाफ धारा-395, 498 ए, 323, 504 व दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि महिला को विमर्श संस्था के हवाले कर दिया।

यहाँ भी पढ़े

देहरादून- लॉकडाउन में मंत्री निशंक के इस फैसले से खिल जाएंगे अभिभावकों के चेहरे, प्राईवेट स्कूलों के साथ बनाई ये योजना

देहरादून-प्रदेश में फिर मिले कोरोना के दो मरीज, एक साल का बच्चा निकाला पॉजिटिव