नैनीताल-हाई कोर्ट ने इन पूर्व मुख्यमंत्रियों को जारी किया नोटिस, जानिये क्या है पूरा मामला

नैनीताल- उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल ने पूर्व मुख्यमंत्री के आवासों का किराया और अन्य भत्ते भरने के आदेशों के बावजूद रुपया जमा नहीं करने पर नोटिस जारी किया। हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक और भुवन चंद खंडूड़ी के अलावा मुख्य सचिव ओम प्रकाश को नोटिस जारी किया। देहरादून की रुलेक
 | 
नैनीताल-हाई कोर्ट ने इन पूर्व मुख्यमंत्रियों को जारी किया नोटिस, जानिये क्या है पूरा मामला

नैनीताल- उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल ने पूर्व मुख्यमंत्री के आवासों का किराया और अन्य भत्ते भरने के आदेशों के बावजूद रुपया जमा नहीं करने पर नोटिस जारी किया। हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक और भुवन चंद खंडूड़ी के अलावा मुख्य सचिव ओम प्रकाश को नोटिस जारी किया। देहरादून की रुलेक संस्था ने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों और मुख्य सचिव के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की है।

देहरादून-यातायात पुलिस में जाने का बेहतर मौका, 312 पदों पर होगी भर्ती

इससे पूर्व उच्च न्यायालय की खण्डपीठ ने सभी नामित पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवासों का ब्याज समेत किराया भरने के आदेश दिए थे। न्यायालय ने रजिस्ट्री को निर्देश दिए कि वो देहरादून मुख्य ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के माध्यम से ही सभी पक्षकारों को नोटिस जारी करें। इस मामले की सुनवाई 4 सप्ताह बाद होगी।

हल्द्वानी-सुशीला तिवारी में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने तोड़ा दम, देखिये जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा