नैनीताल-डीएम गर्ब्याल ने की सीएम की घोषणाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिये ये निर्देश

नैनीताल-आज नवागन्तुक जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जिले के विकास तथा जनहित के लिए जो भी घोषणाऐं की गयी हैं, उनका क्रियान्वयन प्राथमिकता में शामिल करें। उन्होंने कहा कि समय-समय पर मुख्यमंत्री द्वारा जिले के विकास एवं जन आकांक्षाओं
 | 
नैनीताल-डीएम गर्ब्याल ने की सीएम की घोषणाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिये ये निर्देश

नैनीताल-आज नवागन्तुक जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जिले के विकास तथा जनहित के लिए जो भी घोषणाऐं की गयी हैं, उनका क्रियान्वयन प्राथमिकता में शामिल करें। उन्होंने कहा कि समय-समय पर मुख्यमंत्री द्वारा जिले के विकास एवं जन आकांक्षाओं के अनुरूप घोषणाएं की हैं। इनको धरातल पर उतारना हम सबका नैतिक दायित्व है।

हल्द्वानी-यूरोप में दिखेंगे देवभूमि की बेटी के पंच, इस दिन से शुरू होगीं यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप

डीएम गब्र्याल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं के सभी प्रस्ताव समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए शासन को भेजे जो प्रस्ताव शासन को प्रेषित किये जा चुके हैं और वर्तमान में लम्बित हैं उनके प्रभावी अनुश्रवण के लिए उच्चाधिकारियों एवं शासन के विभागीय अधिकारियों से सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर मुख्यमंत्री की घोषणाओं का प्रभावी अनुश्रवण एवं निरन्तर समीक्षा की जा रही है। सीएम भी समय-समय पर समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने संबन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन सीएम घोषणाओं में कार्य प्रगति पर है, उनमें गति लाकर पूर्ण किया जाये।

हल्द्वानी-निजी स्कूल के संचालक की बेटी से युवक ने रचाई शादी, अब फेसबुक पर ये मैसेज छोड़ हुआ लापता

जिलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2017 से जनवरी 2021 तक मुख्यमंत्री द्वारा 165 घोषणाएं की गयी हैं, जिसमें लोनिवि 47, सिंचाई विभाग 6, नलकूप 10, शहरी विकास 13, जल निगम 15, जल संस्थान 10, उच्च शिक्षा 03, विद्यालयीय शिक्षा 10, ग्रामीण सडक़े एवं ड्रेनेज विभाग 02, महिला सशक्तिरण एवं बाल विकास 05, पर्यटन 6, समाज कल्याण 05, ग्राम्य विकास 03, उद्यान एवं दैवीय आपदा, सैनिक कल्याण, खेल विभाग की दो-दो, युवा कल्याण एवं चिकित्सा विभाग की पॉच-पॉच घोषणाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सहकारिता, विद्युत, परिवहन, कार्मिक भू-लेख, सूचना विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, वित्त विभाग, वन विभाग, संस्कृति विभाग की एक-एक घोषणा शामिल है।

जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा अब तक की गयी 165 घोषणाओं में से 110 घोषणाएं पूर्ण कर ली गयी हैं। जिला स्तर पर वर्तमान में 14 घोषणाएं लम्बित हैं जबकि शासन में 41 घोषणाएं लम्बित हैं। इस प्रकार कुल 55 घोषणाएं लम्बित हैं। इस दौरान बैठक में नगर आयुक्त नगर निगम सीएस मर्तोलिया, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज कुमार उपाध्याय, मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ला, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सैना, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. टीके टम्टा, मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी, जिला युवा कल्याण अधिकारी दीप्ति जोशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, सहायक निदेशक खेल अख्तर अली, जिला पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड़, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आरएस धपोला, अधिशासी अभियंता सिंचाई तरूण बंसल, अधिशासी अभियंता लोनिवि महेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।