नैनीताल-सीएम के पहुंचते ही भाजपाइयों का हंगामा, इस बात को लेकर नगर अध्यक्ष से हुई तनातनी

नैनीताल-आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नैनीताल के दौरे पर पहुंचे। लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले भाजपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि मंच पर जा रहे भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट को पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद भाजपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया। अध्यक्ष से बदसलूकी पर कार्यकर्ताओं में
 | 
नैनीताल-सीएम के पहुंचते ही भाजपाइयों का हंगामा, इस बात को लेकर नगर अध्यक्ष से हुई तनातनी

नैनीताल-आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नैनीताल के दौरे पर पहुंचे। लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले भाजपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि मंच पर जा रहे भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट को पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद भाजपाइयों ने हंगामा शुरू कर दिया। अध्यक्ष से बदसलूकी पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।

हल्द्वानी-मेडिकल कॉलेज में इस बात पर भिड़ गये तीन डॉक्टर, खानी पड़ी जेल की हवा

इससे गुस्से में आकर कार्यकर्ता अपनी सीट से उठकर जाने लगे। हंगामा देख सीओ सिटी विजय थापा ने उन्हें रोकने की कोशिश की मगर वह नहीं रुके। इसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के कहने पर विधायक संजीव आर्य, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत उठे और नगर अध्यक्ष को समझाबुझाकर मंच पर बुलाया। तब जाकर मामला शांत हुआ। इस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा रोकने पर भाजपा कार्यकर्ता बेहद नाराज दिखे।