नैनीताल-कैबिनेट मंत्री आर्या का जन्मदिन ऐसे बना खास, इन्हें मिला सम्मान

नैनीताल- आज अल्मोडा़-हल्द्वानी हाईवे पर तहसील कोश्या कुटोली मुख्यालय के समीप महिला सभागार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या का जन्मदिन मनाया गया। अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने की। इस दौरान कैबिनेट
 | 
नैनीताल-कैबिनेट मंत्री आर्या का जन्मदिन ऐसे बना खास, इन्हें मिला सम्मान

नैनीताल- आज अल्मोडा़-हल्द्वानी हाईवे पर तहसील कोश्या कुटोली मुख्यालय के समीप महिला सभागार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या का जन्मदिन मनाया गया। अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्या के जन्मदिन पर केक काट दीर्घायु होने की कामना की गई।

हल्द्वानी-शाम को ससुराल से लौटा युवक, सुबह घर में इस हाल में मिली लाश

कार्यक्रम में कोरोनाकाल में बेहतर काम करने वाले फ्रंट लाइन वर्कर आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तथा आजीविका मिशन से जुड़े कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने कहा कि कोरोना काल में सभी लोगों ने मिलजुल कर बेहतर काम किया है। कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि खुशहाल सिंह हाल्सी, जिला पंचायत सदस्य अंकित साह, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रेम नाथ गोस्वामी, बीडीओ डीके सुयाल, चौकी इंचार्ज आशा बिष्ट, बीडीसी रुचि आर्या, पंकज निगलटिया, कुलवंत जलाल, त्रिभुवन पाठक, चंद्र प्रकाश आर्या, पुष्पा जोशी, खष्टी, इंदु देवी, जानकी देवी आदि मौजूद रहे।