हल्द्वानी- इस कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा हो सकती है प्रभावित, कुमाऊं मंडल विकास निगम ने की ये चूक

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क: जून माह से कैलाश मानसरोवर यात्रा प्रारंभ हो जाती है। लेकिन विगत वर्ष कुमाऊं मंडल विकास निगम की इस गलती के कारण इस वर्ष इस ये यात्रा प्रभावित हो सकती है। दरअसल प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा में पिछले साल की यात्रा में हेली सेवा समेत अन्य व्यवस्थाओं की उधारी अब तक
 | 
हल्द्वानी- इस कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा हो सकती है प्रभावित, कुमाऊं मंडल विकास निगम ने की ये चूक

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क: जून माह से कैलाश मानसरोवर यात्रा प्रारंभ हो जाती है। लेकिन विगत वर्ष कुमाऊं मंडल विकास निगम की इस गलती के कारण इस वर्ष इस ये यात्रा प्रभावित हो सकती है। दरअसल प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा में पिछले साल की यात्रा में हेली सेवा समेत अन्य व्यवस्थाओं की उधारी अब तक कुमाऊं मंडल विकास निगम के सिर पर है। पिछले साल यात्रा पूरी होने के बाद निगम द्वारा इस खर्च की पूर्ति से संबंधित पत्रावलियां विदेश मंत्रालय को भेजी गई थी। करीब दो करोड़ इस रकम के पेंडिंग होने से यात्रा तैयारियां प्रभावित हो रही हैं।

यह भी पढ़े… दिन में तीन रूप बदलती हैं ये देवी, इस पवित्र नदीं के तट पर बसा है चमत्कारिक मंदिर, वजह है ये खास

यह भी पढ़े…  अदभुत है भगवान विष्णु की तपोस्थली-बद्रीनाथ धाम, नर-नारायण पर्वत की वजह से नहीं हो पाएंगे दर्शन

हल्द्वानी- इस कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा हो सकती है प्रभावित, कुमाऊं मंडल विकास निगम ने की ये चूक

12 जून पहला जत्था करेगा प्रवेश

बता दें कि कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था 12 जून को कुमाऊं में प्रवेश करेगा। जानकारी मुताबिक पिछले साल की यात्रा में सड़क खराब होने की वजह से पिथौरागढ़ से धारचूला गूंजी तक वायु सेना के हेलीकॉप्टर का उपयोग किया गया। वायु सेना के अधिकारी-कर्मचारियों के ठहरने समेत अन्य व्यवस्थाओं के साथ ही हेली सेवा में निगम को करीब दो करोड़ खर्च करना पड़ा। इसमें ट्रांसपोटर का ही 55 लाख रुपये चुकता करना है। इस बार कुल 20 दल आदि कैलाश यात्रा में जाएंगे। निगम के मंडलीय साहसिक प्रबंधक गिरधर सिंह मनराल के अनुसार अब तक दो सौ भक्त पंजीकरण करा चुके हैं।

WhatsApp Group Join Now
News Hub