नैनीताल-जयंती पर महात्मा गांधी और शास्त्री को किया याद, देखिये कैसे अधिकारियों ने मनाई जयंती

नैनीताल- आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयन्ती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंंती सादगी के साथ समारोहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सविन बंसल व अन्य अधिकारियों द्वारा गांधी-शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। डीएम सविन बंसल ने तल्लीताल स्थित गांधी मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया। इसके
 | 
नैनीताल-जयंती पर महात्मा गांधी और शास्त्री को किया याद, देखिये कैसे अधिकारियों ने मनाई जयंती

नैनीताल- आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयन्ती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 116वीं जयंंती सादगी के साथ समारोहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सविन बंसल व अन्य अधिकारियों द्वारा गांधी-शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। डीएम सविन बंसल ने तल्लीताल स्थित गांधी मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया। इसके अलावा आईजी कार्यालय में आईजी अजय रौतेला द्वारा गांधी व शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। उधर पालिका में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, कुमाऊं विवि में कुलपति प्रो. एनके जोशी द्वारा माल्यार्पण कर बापू व शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया। इस अवसर पर सत्य, अहिंसा व एकता का संदेश दिया गया।

देहरादून-सीएम ने दी महात्मा गांधी व शास्त्री को श्रद्वांजलि, आजादी में उनकी भूमिका पर कही ये बात