देहरादून-सीएम ने दी महात्मा गांधी व शास्त्री को श्रद्वांजलि, आजादी में उनकी भूमिका पर कही ये बात

देहरादून-आज दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गांधी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने देहरादून के गांधी पार्क में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के
 | 
देहरादून-सीएम ने दी महात्मा गांधी व शास्त्री को श्रद्वांजलि, आजादी में उनकी भूमिका पर कही ये बात

देहरादून-आज दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गांधी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने देहरादून के गांधी पार्क में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के मौके पर उन्हें भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

नैनीताल-वरिष्ठ पत्रकार प्रयाग पाण्डे की पुस्तक का प्रकाशन, उत्तराखंड में गांधी जी कार्यों पर गजब का संग्रह

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। गांधी जी ने सत्याग्रह, अहिंसा और शांति का रास्ता अख्तियार कर अंग्रेजी शासन से देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के बारे में कहा कि उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा देकर राष्ट्र को संकट की घड़ी में स्वाभिमान और एकजुटता के साथ मजबूती से खड़े होने का रास्ता दिखाया। उन्होंने राष्ट्र को एक उत्तम नेतृत्व प्रदान किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी मौजूद रहे।