Lockdown: बरेली से 515 प्रवासी मजदूरों को भेजा जाएगा घर, जानें वजह

भारत में कोरोना की स्थिति को देखते हुए कई राज्यों ने पलायन कर रहे प्रवासियों को क्वारेंटाइन (quarantine) कर दिया था। वहीं अलग-अलग राज्यों से पलायन करके 515 प्रवासी मजदूर (migrant labour) बरेली पहुंचे थे। जिन्हें प्रशासन के आदेश पर क्वॉरेंटाइन कर दिया था। लेकिन अब इनका क्वॉरेंटाइन समय पूरा हो चुका है। इसलिए जिला
 | 
Lockdown: बरेली से 515 प्रवासी मजदूरों को भेजा जाएगा घर, जानें वजह

भारत में कोरोना की स्थिति को देखते हुए कई राज्यों ने पलायन कर रहे प्रवासियों को क्वारेंटाइन (quarantine) कर दिया था। वहीं अलग-अलग राज्यों से पलायन करके 515 प्रवासी मजदूर (migrant labour) बरेली पहुंचे थे। जिन्हें प्रशासन के आदेश पर क्वॉरेंटाइन कर दिया था। लेकिन अब इनका क्वॉरेंटाइन समय पूरा हो चुका है। इसलिए जिला प्रशासन अब इन प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाएगा। इसमें 68 मजदूर अन्य राज्यों के भी है, जिन्हें शाषन के निर्देशानुसार उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा।
Lockdown: बरेली से 515 प्रवासी मजदूरों को भेजा जाएगा घर, जानें वजह
प्रधानमंत्री मोदी ने जब 21 दिनों के लॉकडाउन (lockdown) की घोषणा की थी, तो देशभर से मजदूरों का पलायन शुरू हो गया था। लाखों मजदूर पैदल ही सैकड़ो किलोमीटर का सफर तय करने लगे थे। जिसके बाद योगी सरकार के आदेश पर सभी मजदूरों को उनके स्थान पर ही क्वॉरेंटाइन कर दिया गया था। जिसके बाद जिला प्रसासन ने कई जगहों पर शेल्टर होम (shelter home) बनाकर मजदूरो को क्वारंटाइन कर दिया था। बरेली में 515 मजदूरो के क्वारंटाइन का समय पूरा हो चुका है। ऐसे में इन मजदूरो को अब बसों से उनके घरों में पहुचाया जाएगा।
Lockdown: बरेली से 515 प्रवासी मजदूरों को भेजा जाएगा घर, जानें वजहडीएम नीतीश कुमार ने बताया की सभी मजदूरों का मेडिकल चेकअप (medical check up) किया गया है। जिन-जिन जिलों के ये मजदूर हैं, उनके जिलो के डीएम को जानकारी दी जाएगी। लेकिन इन लोगों को अपने घरों में भी 14 दिनों तक क्वारंटाइन रहना पड़ेगा।

यहाँ भी पढ़े

LOCKDOWN: ”कोरोना से भले ही न मरें लेकिन भूख से जरूर मर जाएंगे”, गरीबों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार