LOCKDOWN: दुर्गा मंदिर के महंत रोजाना कर रहे ये काम, जिसे देख पुलिसकर्मी हैं बहुत खुश

लॉकडाउन (Lockdown) के चलते पुलिस शुरूआात से ही लोगों की सेवा में लगी हुई है। पुलिस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए शहर के प्राचीन नव दुर्गा मंदिर के महंत योगी किशोरी नाथ ने सभी पुलिस कर्मियों को भोजन कराने का फैसला किया है। वे पिछले काफी समय से क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को भोजन
 | 
LOCKDOWN: दुर्गा मंदिर के महंत रोजाना कर रहे ये काम, जिसे देख पुलिसकर्मी हैं बहुत खुश

लॉकडाउन (Lockdown) के चलते पुलिस शुरूआात से ही लोगों की सेवा में लगी हुई है। पुलिस कर्मियों की कर्तव्‍यनिष्‍ठा को देखते हुए शहर के प्राचीन नव दुर्गा मंदिर के महंत योगी किशोरी नाथ ने सभी पुलिस कर्मियों को भोजन कराने का फैसला किया है। वे पिछले काफी समय से क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को भोजन करा रहे हैं। 
LOCKDOWN: दुर्गा मंदिर के महंत रोजाना कर रहे ये काम, जिसे देख पुलिसकर्मी हैं बहुत खुश
जिले के पुलिसकर्मी लॉकडाउन में लगातार लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। मंदिर के महंत योगी किशोरी नाथ लॉडाउन के दौरान सभी पुलिसकर्मियों भोजन कराएंगे। महंत किशोरी नाथ ने सेवकों के माध्यम से भोजन बनवा कर इस कार्यक्रम को किला थाने से प्रारंभ किया। वहां थाने में ड्यूटी कर रहे लगभग 100 पुलिसकर्मियों को भोजन कराया गया। वहीं इस दौरान सोशल डिस्‍टेंसिंग (Social distancing) का भी ध्‍यान रखा गया। साथ ही पुलिसकर्मियों को सैनिटाइजर और मास्क (Sanitizer and mask) भी दिए गए। मंदिर के महंत योगी किशोरी नाथ ने बताया कि बरेली जिले के 29 थानों में निरंतर भोजन कराया जाएगा। वहीं कार्यक्रम के सहयोगी अमित ने बताया कि इन विषम परिस्थिति में पुलिस हमारी रक्षा कर रही है। हमें भी पुलिस जवानों की सेवा करनी चाहिए।

यहाँ भी पढ़े

​​Moradabad : संदिग्ध कोरोना संक्रमित के करीबियों को क्वारंटीन करने गई टीम पर हमला, पांच घायल