लालकुआं-आईएसबीटी और जमरानी बांध पर अजय भट्ट का बड़ा बयान, राजस्व गांव पर कही ये बात

लालकुआं-आज सांसद अजय भट्ट ने दावा किया है कि वर्ष 2022 में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई विकल्प नहीं है और जनता विकास एवं सुशासन के नाम पर फिर से भाजपा को प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का मौका दे रही है। आज लालकुआं में वरिष्ठ भाजपा
 | 
लालकुआं-आईएसबीटी और जमरानी बांध पर अजय भट्ट का बड़ा बयान, राजस्व गांव पर कही ये बात

लालकुआं-आज सांसद अजय भट्ट ने दावा किया है कि वर्ष 2022 में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई विकल्प नहीं है और जनता विकास एवं सुशासन के नाम पर फिर से भाजपा को प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का मौका दे रही है। आज लालकुआं में वरिष्ठ भाजपा नेता पवन चौहान के कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान राजस्व गांव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पहली बार बिंदुखत्ता राजस्व गांव का मामला सदन में गुंजायमान हुआ है। प्रदेश व केंद्र की सरकार राजस्व गांव के मामले में गंभीर है। जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

श्रीनगर-गढ़वाल विवि में 44 को मिले स्वर्ण पदक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने कही ये बात
सांसद अजय भट्ट ने आईएसबीटी के सवाल पर कहा कि तेजी से कार्य पूरा होगा। जमरानी बांध के निर्माण में सिर्फ कोरोना की रुकावट बना है । सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, बिन्दुखत्ता मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, महामंत्री राजकुमार सेतिया समेत कई भाजपाई मौजूद थे।