किसानों को मिलेगा स्‍मार्टफोन, बरेली में यहां लगेगा किसान सम्‍मान मेला

Kisan Samman Nidhi के तहत किसानों को स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। 14 फरवरी को किसान सम्मान मेला का आयोजन बरेली मंडी में होगा। जिन तीन किसानों ने ऑनलाइन मंडी के तहत अपनी फसल की खरीद फरोख्त से अधिक की होगी। उनको स्मार्टफोन दिए जाएंगे। योजना के तहत ही किसानों को ई-मंडी की विस्तार से जानकारी दी
 | 
किसानों को मिलेगा स्‍मार्टफोन, बरेली में यहां लगेगा किसान सम्‍मान मेला

Kisan Samman Nidhi के तहत किसानों को स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। 14 फरवरी को किसान सम्मान मेला का आयोजन बरेली मंडी में होगा। जिन तीन किसानों ने ऑनलाइन मंडी के तहत अपनी फसल की खरीद  फरोख्त से अधिक की होगी। उनको स्मार्टफोन दिए जाएंगे। योजना के तहत ही किसानों को ई-मंडी की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। दोपहर को किसान सम्मान किसान मेला  मंडी परिसर में आयोजित किया जाएगा।

किसानों को मिलेगा स्‍मार्टफोन, बरेली में यहां लगेगा किसान सम्‍मान मेला

यह भी पढ़ें-नकली कीटनाशक बेचे तो खानी होगी जेल की हवा

दलालों से बचने को ई-मंडी हुई शुरुआत
तीने साल पहले प्रधानमंत्री ने किसानों की आय बढ़ाने और दलालों से बचने को ई-मंडी का शुभारंभ किया था। जिसमें किसान अपनी फसल को अंतर्राष्ट्रीय बाजार के तहत बेच सकते हैं। मंडी में लैब है। जिसमें सब्जी, अनाज आदि की गुणवत्ता की जांच की जाती है। इसके बाद उस सब्जी या अनाज की ई-मंडी के तहत व्यापार होता है। जो सबसे अधिक दाम देता है। उसके लिए अनाज या सब्जी की बिक्री जाती है। जो रुपया होता है उसे किसान के खाते में भेजा जाता है। इससे किसान दलालों के चक्कर में नहीं पड़ता है।

किसान होंगे सम्मानित, बढ़ाएंगे अपनी इनकम
केंद्र सरकार का मानना है कि किसान अब आधुनिक युग की ओर बढ़ेंगे। उनकी आय बढ़ाने को उन्हें हाईटेक होना होगा। जिसके लिए अब स्मार्ट फोन की आवश्यकता एवं बदलते परिवेश के तहत खुद बदलना होगा। किसान योजनाओं का लाभ अब ई-प्रक्रिया से पूरा किया जाता है। खेती-किसानी के उपकरण, बीज आदि अब सब्सिडी पर किसानों को मिलते हैं। जब किसान खुद ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अपनी फसल को बेचेंगे तो उनको अधिक मुनाफा होगा। किसान खुशहाल और समृद्ध् बनेंगे। किसानों का सम्मान बढ़ेगा और उनकी आमदनी भी बढ़ेगी।

मंडी सचिव की बात
मंडी सचिव अनिल कुमार का कहना है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान
सम्मान निधि योजना के तहत 14 फवरी को मंडी परिसर में किसान सम्मान मेला होगा। जिसमें सबसे अधिक ई-मंडी के तहत फसल की खरीद-फरोख्त करने वाले तीन किसानों को मोबाइल दिए जाएंगे। योजना की विस्तार से किसानों को जानकारी दी जाएगी। जिससे हर किसान स्मार्ट बने और स्मार्ट फोन चलाए।