कालाढूंगी- उत्तराखंड की ये ग्राम पंचायत बनी भारत सरकार की खास पंसद, इन कार्यों के लिए मिलेगा सम्मान

नैनीताल जिले के कोटाबाग ब्लॉक की ग्राम पंचायत बैलपड़ाव को पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार की ओर से प्रदेश में बेस्ट चाइल्ड फ्रेंडली ग्राम पंचायत पुरस्कार 2020 के लिए चयनित किया गया है। ग्राम पंचायत बैलपड़ाव का चयन वर्ष 2018-19 के कार्यों के आधार पर हुआ है। इन कार्यों के आधार पर हुआ चयन डीपीआरओ
 | 
कालाढूंगी- उत्तराखंड की ये ग्राम पंचायत बनी भारत सरकार की खास पंसद, इन कार्यों के लिए मिलेगा सम्मान

नैनीताल जिले के कोटाबाग ब्लॉक की ग्राम पंचायत बैलपड़ाव को पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार की ओर से प्रदेश में बेस्ट चाइल्ड फ्रेंडली ग्राम पंचायत पुरस्कार 2020 के लिए चयनित किया गया है। ग्राम पंचायत बैलपड़ाव का चयन वर्ष 2018-19 के कार्यों के आधार पर हुआ है।

इन कार्यों के आधार पर हुआ चयन

डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह की माने तो प्रत्येक वर्ष भारत सरकार की ओर से विभिन्न वर्गों में पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाते हैं। जिसकी स्क्रूटनी और सत्यापन के बाद पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायतों का चयन होता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक राज्य से एक ही ग्राम पंचायत का चयन बेस्ट चाइल्ड फ्रेंडली पुरुस्कार के लिए किया जाता है।

कालाढूंगी- उत्तराखंड की ये ग्राम पंचायत बनी भारत सरकार की खास पंसद, इन कार्यों के लिए मिलेगा सम्मान

बताया कि यह पुरस्कार हर साल राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर दिया जाता है। बैलपड़ाव का चयन बच्चों के लिए किए गए विभिन्न कार्यों, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति, पढ़ाई, मिड-डे मील, खेल के मैदान, टीकाकरण, स्वास्थ्य, स्कूलों की साफ सफाई, साफ पानी और पोषण की समुचित व्यवस्था के आधार पर किया गया है।

यहाँ भी पढ़े

रुद्रपुर- स्वरोजगार करने वालो के लिए खुशखबरी, प्रशासन ने इन कामों को भी दी मंजूरी

उत्तरकाशी- पुलिस की इस शर्मनाक हरकत से डीएम के भी उड़ गए होश, 6 माह के मासूम के साथ ये क्या कर दिया