हरिद्वार- देवभूमि पत्रकार यूनियन जिला हरिद्वार इकाई में दुष्यंत जिलाध्यक्ष तो रोहित बने महासचिव

हरिद्वार-देवभूमि पत्रकार यूनियन के सर्वसम्मत चुनाव में जिला हरिद्वार इकाई के लिए जिला अध्यक्ष पद पर दुष्यंत शर्मा तथा जिला महासचिव पद पर रोहित राणा को चुना गया। घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी घनश्याम गुप्ता प्रधानाचार्य, नेशनल कन्या इंटर कालेज खानपुर ने कहा कि उक्त के अलावा सुनील कुमार शर्मा. उपाध्यक्ष, गगन कुमार प्रचार मंत्री
 | 
हरिद्वार- देवभूमि पत्रकार यूनियन जिला हरिद्वार इकाई में दुष्यंत जिलाध्यक्ष तो रोहित बने महासचिव

हरिद्वार-देवभूमि पत्रकार यूनियन के सर्वसम्मत चुनाव में जिला हरिद्वार इकाई के लिए जिला अध्यक्ष पद पर दुष्यंत शर्मा तथा जिला महासचिव पद पर रोहित राणा को चुना गया। घोषणा करते हुए चुनाव अधिकारी घनश्याम गुप्ता प्रधानाचार्य, नेशनल कन्या इंटर कालेज खानपुर ने कहा कि उक्त के अलावा सुनील कुमार शर्मा. उपाध्यक्ष, गगन कुमार प्रचार मंत्री एवं दिनेश कुमार, अमर मौर्या, अनिल त्यागी, प्रमोद कुमार, हनीफ सलमानी व श्रवन गिरी सदस्य कार्यकारिणी चुने गए।

देहरादून- स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता को मिला कोरोना वॉरियर सम्मान, ऐसे निपटे चुनौतियों से

सदन ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महासचिव को अधिकृत किया कि वे परस्पर सहमति से कार्यकारिणी के शेष पदों पर मनोनयन कर 21 सदस्यीय कार्यकारिणी संस्तुति हेतु प्रदेश मुख्यालय को प्रेषित करें। सदन ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार गोपाल नारसन एडवोकेट को संरक्षक घोषित कियाए जिसका सभी उपस्थित पत्रकारों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। साथ ही चुनाव सम्पन्न कराने हेतु चुनाव अधिकारी घनश्याम गुप्ता का भी आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल व संचालन प्रदेश महासचिव डॉ. वीडी. शर्मा ने किया। कार्यक्रम में उक्त के अतिरिक्त सर्व अनिल वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, रवि अरोड़ा प्रदेश सचिव व शशिकांत मिश्रा प्रदेश प्रचार मंत्री, दीपक गुलानी जिला महासचिव देहरादून, नीलेश, प्रमोद कुमार राष्ट्रीय सहारा, सुनील कुमार शर्मा कलयुग का तहलका, रोहित कुमार न्यूज इंडिया चैनल व दैनिक भाष्कर, पुष्पेंद्र कुमार साधना प्लस न्यूज चैनल, गगन धीमान साधना प्लस, दिनेश कुमार फ़ास्ट न्यूज, अमर मौर्य न्यूज चैनल, डाल चंद्र एचएनएन न्यूजचैनल, अनिल कुमार त्यागी बद्री विशाल, हर्ष हसीन रूडक़ी, सौरभ गुप्ता अभिप्रेरणा रुडक़ी आदि उपस्थित थे। अंत में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने सभी पत्रकार बन्धुओं का आभार व्यक्त किया।