हल्द्वानी-उत्तराखंड राज्य लंबे संघर्ष शहादत का प्रतिफल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ऐसे किया गुणगान

हल्द्वानी-भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना जनता के लंबे संघर्ष शहादत और प्रताडऩा के बाद हुई है। राज्य आंदोलनकारियों ने अपने प्राण दिए और इसमें महिला शक्ति, युवा शक्ति
 | 
हल्द्वानी-उत्तराखंड राज्य लंबे संघर्ष शहादत का प्रतिफल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ऐसे किया गुणगान

हल्द्वानी-भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना जनता के लंबे संघर्ष शहादत और प्रताडऩा के बाद हुई है। राज्य आंदोलनकारियों ने अपने प्राण दिए और इसमें महिला शक्ति, युवा शक्ति सहित समाज के सभी वर्गों ने अपना सक्रिय सहयोग देते हुए कई प्रकार की यातनाएं सही। आज राज्य निर्माण को 20 वर्ष पूरे हो गए हैं और हम इस मौके पर हम आंदोलन के शहीदों, आंदोलनकारियों को याद करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री और हमेशा हमारे प्रेरक रहे अटल बिहारी वाजपेई जी को याद करते हुए उन्हें भी अपना नमन करते हैं जिन्होंने जन भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य का निर्माण किया।

देहरादून- (राज्य स्थापना दिवस स्पेशल) ई-ऑफिस प्रणाली त्रिवेन्द्र सरकार बड़ी कामयाबी, हर फाइल की होगीं ट्रैकिंग
उन्होंने कहा कि राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा ने उत्तराखंड राज्य बनाया और उस समय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के नेतृत्व में और अन्य नेताओं के प्रयासों से राज्य का विकास मार्ग पर आगे बढ़ा। अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार राज्य को विकास की एक नई ऊंचाई तक ले जा रही है और भाजपा संगठन इस विकास यात्रा में अपनी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।