हल्द्वानी- युवा इण्टक के दो प्रदेश अध्यक्ष, ऐसे हुआ खुलासा दंग रह गई राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस

हल्द्वानी-उत्तराखंड में दो युवा इण्टक के प्रदेश अध्यक्ष देखने को मिले। एक जो पहले से ही इस पद पर है दूसरे जिन्हें नया नियुक्त किया गया। इसके बाद प्रदेशभर में बवाल मच गया। पहले वाले हटे नहीं, दूसरे प्रदेश अध्यक्ष को उन्होंने नियुक्ति दे दी जिनका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। यह कहना है
 | 
हल्द्वानी- युवा इण्टक के दो प्रदेश अध्यक्ष, ऐसे हुआ खुलासा दंग रह गई राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस

हल्द्वानी-उत्तराखंड में दो युवा इण्टक के प्रदेश अध्यक्ष देखने को मिले। एक जो पहले से ही इस पद पर है दूसरे जिन्हें नया नियुक्त किया गया। इसके बाद प्रदेशभर में बवाल मच गया। पहले वाले हटे नहीं, दूसरे प्रदेश अध्यक्ष को उन्होंने नियुक्ति दे दी जिनका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। यह कहना है कि पूर्व मंत्री व इण्टक के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट का। जिसके बाद इण्टक के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने सामने आकर एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड प्रदेश युवा इण्टक के प्रदेश अध्यक्ष लवेन्द्र सिंह चिलवाल के स्थान पर किसी रमेश गोस्वामी को मनोनीत दर्शाया गया है। रमेश गोस्वामी मनोनीत करने वाला तथाकथित कांग्रेस इण्टक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल का राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस अथवा युवा इण्टक से किसी प्रकार का संबन्ध नहीं है।

हल्द्वानी- युवा इण्टक के दो प्रदेश अध्यक्ष, ऐसे हुआ खुलासा दंग रह गई राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस

रुद्रपुर- फैक्ट्री के काम से आया युवक रुद्रपुर के इस होटल मेंं रूका, हरियाणा पहुंचने पर कोरोना रिपोर्ट आयी पॉजिटिव

उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्रभारी सचिव, राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इण्टक मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा 04 जून 2020 के पत्र में स्पष्ट किया गया है कि हीरा सिंह बिष्ट राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इण्टक उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष है और लवेन्द्र सिंह चिलवाल युवा इण्टक उत्तराखण्ड प्रदेश के अध्यक्ष है। बिना तथ्यों की जानकारी के रमेश गोस्वामी को सेवादल का प्रदेश उपाध्यक्ष बताया जा रहा है। इस प्रकार इण्टक का दुरूपयोग करने का प्रयास किया गया है जो गैर कानूनी एवं सज्ञेय अपराध है।

देहरादून-फिर देहरादून और पौड़ी में सामने आये नये मामले, कोरोना पहुंचा 1300 के पार

 

उन्होंने इसकी शिकायत सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संघटक को नई दिल्ली में अनुशसनात्मक कार्यवाही की जा रही है, क्योंकि सेवादल कांग्रेस का एक अनुशासित अनुसागिक संगठन है। उसमें इस प्रकार अनुशासनहीनता का कोई स्थान नहीं है। इसलिए इस प्रकार की गैर कानूनी कार्य करेगे तो उनके खिलाफ कानूनी एवं अनुशासनिक कार्यवाही की जायेगी।