हल्द्वानी-ऐसे पार्टी को और मजबूत करने में जुटे भाजपाई, सरकारी योजनाओं पर की चर्चा

हल्द्वानी-आज रुद्राक्ष बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के मुख्य वक्ता कैलाश पंत ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति व अनुशासन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। पंत ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। हमारी ही पार्टी है, जब एक कार्यकर्ता राज्य का सीएम व
 | 
हल्द्वानी-ऐसे पार्टी को और मजबूत करने में जुटे भाजपाई, सरकारी योजनाओं पर की चर्चा

हल्द्वानी-आज रुद्राक्ष बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के मुख्य वक्ता कैलाश पंत ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति व अनुशासन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। पंत ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है। इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। हमारी ही पार्टी है, जब एक कार्यकर्ता राज्य का सीएम व देश का पीएम बन सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा अन्य दल में संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र से लेकर राज्य में भाजपा सरकार ने तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं। इसका आम जन को लाभ मिल रहा है। अब हमारी भी जिम्मेदारी है कि इन योजनाओं के बारे में विस्तार से आमजन के बीच चर्चा करें।

हल्द्वानी- दिल्ली सरकार ने दी अनुमति, अब आनंद विहार तक जायेंगे उत्तराखंड की बसें
मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि पार्टी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। जब हम बूथ स्तर पर काम करेंगे। बूथ की मजबूती पर ध्यान देंगे, तो निश्चित तौर पर आगे बढ़ेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल, दर्जा राज्य मंत्री मजहर नईम नवाब, दिनेश खुल्बे, संजय दुम्का, मनीष पाल समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।