हल्द्वानी- दिल्ली सरकार ने दी अनुमति, अब आनंद विहार तक जायेंगे उत्तराखंड की बसें

हल्द्वानी-अनलॉक-6 में त्योहारों को देखते हुए बसों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो। वही दिल्ली को जाने और आने वालों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड रोडवेज की बसें दिल्ली के आनंद विहार और कश्मीरी गेट तक जाएंगी। अब दिल्ली सरकार ने इसकी परमिशन दे दी
 | 
हल्द्वानी- दिल्ली सरकार ने दी अनुमति, अब आनंद विहार तक जायेंगे उत्तराखंड की बसें

हल्द्वानी-अनलॉक-6 में त्योहारों को देखते हुए बसों की संख्या में इजाफा किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो। वही दिल्ली को जाने और आने वालों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड रोडवेज की बसें दिल्ली के आनंद विहार और कश्मीरी गेट तक जाएंगी। अब दिल्ली सरकार ने इसकी परमिशन दे दी है। बता दें कि रोडवेज ने दिल्ली के लिए अपनी बस सेवा करीब 20 दिन पूर्व से शुरू कर दी थी, लेकिन रोडवेज की बसें नोएडा तक ही जा रही थी।

धनतेरस 2020 शुभ मुहुर्त, इस बार इन वस्तुओं की खरीददारी पर होगा धन लाभ
जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही थी। दिल्ली सरकार की ओर से परमिशन नहीं मिलने के कारण बसें आनंद विहार और कश्मीरी गेट नहीं जा रही थी। अब दिल्ली सरकार ने उत्तराखंड रोडवेज की बसों को दिल्ली आने की अनुमति दे दी है। जानकारी देतेे हुए हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र बिष्ट ने बताया कि आज से दिल्ली जाने वाली बसें आनंद विहार और कश्मीरी गेट तक जाएंगी।

दीपावली2020-14 नवंबर को दीपावली का शुभ मुहूर्त, ऐसे करें लक्ष्मी पूजा