हल्द्वानी- लॉकडाउन का उल्लघंन करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाई, नैनीताल जिले में इतने गिरफ्तार

देहरादून में कैबिनेट बैठक के दौरान सूबे के मुखिया त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा प्रदेश में लॉकडाउन का उल्लघंन करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने के निर्देश प्रशासन को दिये जा चुके है। पुलिस प्रशासन द्वारा भी लॉकडाउन का ठीक तरह से पालन कराने के लिए ड्रोन द्वारा अधिकांश जिलों की घनी आबादी क्षेत्रों में
 | 
हल्द्वानी- लॉकडाउन का उल्लघंन करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाई, नैनीताल जिले में इतने गिरफ्तार

देहरादून में कैबिनेट बैठक के दौरान सूबे के मुखिया त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा प्रदेश में लॉकडाउन का उल्लघंन करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने के निर्देश प्रशासन को दिये जा चुके है। पुलिस प्रशासन द्वारा भी लॉकडाउन का ठीक तरह से पालन कराने के लिए ड्रोन द्वारा अधिकांश जिलों की घनी आबादी क्षेत्रों में नज़र रखी जा रही है। वही बेवजह सड़को पर घूमने वालो के खिलाफ भी पुलिस तत्तकाल कार्यवाई करती नजर आ रही है।

13151 वाहनों का हुआ चालान

जानकारी मुताबिक उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर आज प्रदेश में कुल 75 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 258 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 1086 अभियोगों 4435 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 13151 वाहनों के चालान, 3499 वाहन सीज और 60.51 लाख रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया है।

नैनीताल जिले में इतनों पर कार्यवाई

बात अगर नैनीताल जनपद की करें तो आज यहां पुलिस द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 04 अभियोग पंजीकृत करते हुए 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वही लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर एमवी एक्ट के अंतर्गत 31 चालान करते हुए 1 वाहनों को सीज किया गया है। पूरे जिले में ₹18000 संयोजन शुल्क वसूल किया गया। इसके अलावा धारा 188 के अंतर्गत बिना गिरफ्तारी में 05 चालान पुलिस द्वारा किये गये है।

यहाँ भी पढ़े

हल्द्वानी- बनभूलपुरा के बाद इन इलाकों में पुलिस की तीसरी आंख रख रही नजर, भूलकर भी न करें ये गलती

देहरादून- उत्तराखंड में लॉकडाउन खुलेगा या बढ़ेगा, इस बैठक पर टिकी सबकी निगाहें