हल्द्वानी- लॉकडाउन के बीच यहां गाय की खाल मिलने से मचा बवाल, पुलिस पर लगे ये आरोप

हल्द्वानी के राजेन्द्र नगर के पास गौला नदी में सुबह गाय की खाल मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की माने तो जिस गाय की खाल नदी में मिली है, वह लंबे समय से राजेन्द्र नगर के इलाके में ही रहती थी। पैर में चोट लगे होने के कारण गाय इधर-उधर
 | 
हल्द्वानी- लॉकडाउन के बीच यहां गाय की खाल मिलने से मचा बवाल, पुलिस पर लगे ये आरोप

हल्द्वानी के राजेन्द्र नगर के पास गौला नदी में सुबह गाय की खाल मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की माने तो जिस गाय की खाल नदी में मिली है, वह लंबे समय से राजेन्द्र नगर के इलाके में ही रहती थी। पैर में चोट लगे होने के कारण गाय इधर-उधर भी नहीं जा पाती थी। आस-पास में रहने वाले लोग ही उसे खाना खिलाते थे। लेकिन आज सुबह अचानक गाय की खाल मिलने से लोगो में आक्रोश है।

हल्द्वानी- लॉकडाउन के बीच यहां गाय की खाल मिलने से मचा बवाल, पुलिस पर लगे ये आरोप

कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू की माने तो सुबह सात बजे उनको गौला में गाय की खाल पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंने प्रशासन को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने वहा पहुंचकर खाल को अपने कब्जे में लिया। हेमन्त साहू द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात गौ हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हल्द्वानी थाना कोतवाल की माने तो गाय के कातिलों की तलाश पुलिस कर रही है।

हल्द्वानी- लॉकडाउन के बीच यहां गाय की खाल मिलने से मचा बवाल, पुलिस पर लगे ये आरोप

लॉकडाउन में कौन ले गया गाय?

कांग्रेस नेता हेमन्त साहू ने इस घटना के बाद पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण पूरे प्रदेश में लॉकडाउन है, कोई भी अपने घरों से नहीं निकल रहा है। इन सब के बीच हल्द्वानी में कोई गाय को काटकर खाल गौला में फेंककर चला गया। यह एक बड़ा सवाल है कि इन लोगो में पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है। हेमन्त ने गाय माता की हत्या को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण पूर्ण बताते हुये दोषियों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।

यहाँ भी पढ़े

हल्द्वानी-DM बंसल ऐसे रख रहे आपका ख्याल, कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने को अब लिया ये फैसला

पिथौरागढ़-होम क्वारंटीन का उल्लंघन, पुलिस ने की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही