हल्द्वानी-नगर आयुक्त समेत दो दर्जन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, नगर निगम कार्यालय बंद

हल्द्वानी-प्रदेश में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे है। हर दिन मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। नैनीताल जिले में भी कोरोना का कहर जारी है। अब हल्द्वानी में नगर आयुक्त समेत नगर निगम के 24 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद प्रशासन में हडक़ंप मच गया। कर्मचारियों के पॉजिटिव आने के
 | 
हल्द्वानी-नगर आयुक्त समेत दो दर्जन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, नगर निगम कार्यालय बंद

हल्द्वानी-प्रदेश में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे है। हर दिन मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। नैनीताल जिले में भी कोरोना का कहर जारी है। अब हल्द्वानी में नगर आयुक्त समेत नगर निगम के 24 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद प्रशासन में हडक़ंप मच गया। कर्मचारियों के पॉजिटिव आने के बाद नगर निगम कार्यालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

रामनगर-जम्मू कश्मीर में डयूटी के दौरान नैनीताल निवासी जवान शहीद, परिजनों में मचा कोहराम
बता दें कि पिछले दिनों नगर निगम में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकला था। इसके बाद मंगलवार को नगर निगम में सभी कर्मचारियों का कोरोना सैम्पलिंग की गई थी। आज रिपोर्ट में 24 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। इसके बाद एहतियातन नगर निगम कार्यालय को शुक्रवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन ने जरूरी कामों के लिए संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को कहा है।