हल्द्वानी-इस अस्पताल में डॉक्टर समेत 12 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव, पैथोलॉजी लैब बंद

हल्द्वानी- प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। हर दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। बुधवार देर रात आये हेल्थ बुलेटिन में नैनीताल जिले में 60 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यहां बेस अस्पताल की पैथोलॉजी लैब के डॉक्टर समेत 12 कर्मचारी, चार पुलिसकर्मी समेत नैनीताल के बैंककर्मी भी
 | 
हल्द्वानी-इस अस्पताल में डॉक्टर समेत 12 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव, पैथोलॉजी लैब बंद

हल्द्वानी- प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। हर दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। बुधवार देर रात आये हेल्थ बुलेटिन में नैनीताल जिले में 60 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यहां बेस अस्पताल की पैथोलॉजी लैब के डॉक्टर समेत 12 कर्मचारी, चार पुलिसकर्मी समेत नैनीताल के बैंककर्मी भी शामिल हैं। इसके अलावा सुशीला तिवारी अस्पताल में दो गंभीर मरीजों की मौत हो गई।

देहरादून- शहीद राजेन्द्र के अंतिम दर्शनों को उमड़ी भीड़, सरकार शहीद की पत्नी को देेंगी सरकारी नौकरी-सीएम
हेल्थ बुलेटिन में बेस अस्पताल के पैथोलॉजी लैब के डॉक्टर समेत 12 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। इसके चलते लैब तीसरे दिन भी बंद रही। इसके चलते बेस अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को बिना जांच कराए लौटना पड़ा। बुधवार को 264 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 13 हजार पार हो गया है। प्रदेश में अभी भी 3865 एक्टिव मरीज हैं।

नैनीताल-82 लाख से चमकेंगी लोअर माल रोड, रंग लाई डीएम बंसल की मेहनत