हल्द्वानी-राज्यपाल कोश्यारी ने भेजा गिरिजा शंकर को शुभकामना संदेश, ऐसे की थी प्रवासियों की मदद

हल्द्वानी- कुमाऊं मित्र मंडल परिवार पुणे महाराष्ट्र के संरक्षक सेवा निवृत्त कर्नल गिरिजा शंकर मुनगली को कोरोनाकाल के दौर में कई सामाजिक व सामुदायिक समस्याओं को निपटाने के कार्य में उत्कृष्ट मानवीय सेवाओं के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राजभवन से द्वारा शुभकामना संदेश भेजा है। बता दे कि मुनगली नगर के तल्लीताल कैंट एवं एवं मुनगली गार्डन हल्द्वानी के मूल निवासी हैं वर्तमान में पुणे में व्यवसाय एवं निवास करते हैं। वे एनडीए पुणे में भी सेवा दे चुके हैं।

देहरादून-प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, अब यहां के उप नगर आयुक्त निकले कोरोना पॉजिटिव
उन्होंने कोरोना की वैश्विक महामारी के दौर में पुणे महाराष्ट्र में फंसे उत्तराखंड के लोगों की घर वापसी में मदद की। गरीब, दुर्बल व असहाय बेरोजगार लोगों को खाने-पीने का सामान, संक्रमण से बचाव का सामान व अन्य राहत सामग्री वितरण की। इस पर समिति के सत्य साधक, ब्रजेन्द्र पाण्डे, गुरुजी, हेमंत कुमार सिंह बोरा, बच्ची सिंह बिष्ट, दिग्विजय बिष्ट, मनीष जोशी, विनोद जोशी, दीपक रूवाली, योगेश भोला, हरेंद्र पडियार, अनिल मुनगली, बच्ची सिंह कुलौरा, गणेश कुलौरा, राम दत्त पनेरू, जीवन सिंह, भीम सिंह, यशवंत सिंह, रमाकांत पंत आदि लोगों ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
