देहरादून-प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, अब यहां के उप नगर आयुक्त निकले कोरोना पॉजिटिव
देहरादून-कोरोना का कहर लगातार जारी है। अब नगर निगम में एक पखवाड़े के भीतर कोरोना वायरस का दूसरा मामला सामने आया है। उप नगर आयुक्त कोरोना पॉजिटिव पाये गये। जिसके बाद नगर निगम कार्यालय को मंगलवार को बंद कर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर कैलाश जोशी ने उप
| Aug 18, 2020, 14:15 IST
देहरादून-कोरोना का कहर लगातार जारी है। अब नगर निगम में एक पखवाड़े के भीतर कोरोना वायरस का दूसरा मामला सामने आया है। उप नगर आयुक्त कोरोना पॉजिटिव पाये गये। जिसके बाद नगर निगम कार्यालय को मंगलवार को बंद कर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर कैलाश जोशी ने उप नगर आयुक्त के पॉजिटिव आने की पुष्टि करते हुए बताया कि संक्रमित अधिकारी के संपर्क में आए अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को चिह्नित किया जा रहा है। डॉ जोशी ने बताया कि संक्रमित के नजदीकी संपर्क में आए कार्मिकों की सूची तैयार की जा रही है।

नैनीताल- सोशल मीडिया में संदेश भेज मांगी मदद, फिर डीएम बंसल ने ऐसे दिया जवाब
WhatsApp
Group
Join Now
