दीपावली2020-14 नवंबर को दीपावली का शुभ मुहूर्त, ऐसे करें लक्ष्मी पूजा

दीपावली का शुभ त्योहार इस साल 14 नवंबर यानि शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन हर घर में देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है और भक्त उनसे धन-समृद्धि मांगते है। इस दिन घरों, दुकानों और दफ्तरों को दीयों, मिट्टी के बर्तनों, जगमगाती रोशनी और फूलों से सजाया जाता है। लक्ष्मी पूजा
 | 
दीपावली2020-14 नवंबर को दीपावली का शुभ मुहूर्त, ऐसे करें लक्ष्मी पूजा

दीपावली का शुभ त्योहार इस साल 14 नवंबर यानि शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन हर घर में देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है और भक्त उनसे धन-समृद्धि मांगते है। इस दिन घरों, दुकानों और दफ्तरों को दीयों, मिट्टी के बर्तनों, जगमगाती रोशनी और फूलों से सजाया जाता है। लक्ष्‍मी पूजा के दिन शाम को लोग पारंपरिक परिधानों में सजकर पूजा करते हैं। दीपावली का त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की जीत, अज्ञान पर ज्ञान, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की जीत का प्रतीक है। ज्यादातर जगहों पर दिवाली पांच दिनों तक मनाई जाती है। धनतेरस के दिन से दिवाली का त्योहार शुरु हो जाता है। उसके बाद नरक चतुर्दशी को यम के नाम का दीपक जलाने की परंपरा है। उसके अगले दिन कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। हर बार अमावस्या के दिन दिवाली लक्ष्मी पूजन का दिन मनाते हैं, लेकिन इस बार छोटी दिवाली और बड़ी दिवाली एक ही दिन पड़ रही है। इस बार 15 तारीख को अमावस्या होने पर भी दिवाली 14 नवंबर को मनाई जाएगी।

दिवाली शुभ मुहूर्त

लक्ष्मी पूजा शनिवार नवंबर 15 2020
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 17.28 से 19.24
अवधि 1 घंटा 56 मिनट्स
प्रदोष काल-17.28 से 20.07
वृषभ काल 17.28 से 19.24
अमावस्या तिथि प्रारम्भ -नवंबर 14, 2020 को 14.17 बजे
अमावस्या तिथि समाप्त- नवंबर 15, 2020 को 10.36 बजे

दीपावली2020-14 नवंबर को दीपावली का शुभ मुहूर्त, ऐसे करें लक्ष्मी पूजा

लक्ष्मी पूजन की विधि-

दीपावली पर लक्ष्‍मी पूजन के लिए खासी तैयारियां करनी पड़ती हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने घर पर एक स्थान तय करें, जहां आप पूजन करना चाहते हैं। घर में जहां मंदिर हो, उस जगह पर लक्ष्मी पूजन की जा सकती है। इस जगह को गंगाजल या सादे पानी से साफ करें। फिर लकड़ी के पटे पर पीला या लाल कपड़ा बिछाएं। इस पर चावल के आटे से बनी एक छोटी रंगोली बनाएं। यहां सम्मानपूर्वक देवी लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर को रखें। इसके दायीं या बायीं ओर एक मुठ्ठी अनाज रखें।