हल्द्वानी- सीएम के विरोध में जुटे कांग्रेसी गिरफ्तार, जमकर हुई पुलिस से नोकझोंक

हल्द्वानी- आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के विरोध की तैयारियों में लगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की जमकर नोकझोंक हुई। इससे पहले तिकोनियां स्थित बुद्ध पार्क में जुटने के बाद बाहर निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने तिकोनिया चौराहे पर घेर लिया। पुलिस ने इन्हें पकडक़र बसों में भरा। इसके बाद कालाढूंगी की तरफ ले
 | 
हल्द्वानी- सीएम के विरोध में जुटे कांग्रेसी गिरफ्तार, जमकर हुई पुलिस से नोकझोंक

हल्द्वानी- आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के विरोध की तैयारियों में लगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की जमकर नोकझोंक हुई। इससे पहले तिकोनियां स्थित बुद्ध पार्क में जुटने के बाद बाहर निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने तिकोनिया चौराहे पर घेर लिया। पुलिस ने इन्हें पकडक़र बसों में भरा। इसके बाद कालाढूंगी की तरफ ले गए। पुलिस का कहना है कि सीएम का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ही इन्हें छोड़ा जाएगा।

हल्द्वानी-महिला डिग्री कॉलेज में एडमिशन शुरू, देखिये रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया
बता दें कि विगत फरवरी में सीएम के हल्द्वानी आने पर यूथ कांग्रेस ने खासा हंगामा किया था। नैनीताल रोड पर आकर सीएम की फ्लीट के सामने आकर काले झंडे दिखाए गए थे। जिसे ध्यान में रखते हुए इस बार पुलिस व एलआइयू पहले से अलर्ट थी। जैसे ही सुबह यूथ कांग्रेसी बुद्ध पार्क मेंं जुटे तो कोतवाली व भोटिया पड़ाव पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गिरफ्तार होने वालों में यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस, सचिव रावत, जिला महामंत्री हेमंत साहू, हर्षित जोशी, विशाल भारती आदि शामिल रहे।