हल्द्वानी-भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने उठाये सुंदर की मौत पर सवाल, सीएम से की सीबीआई जांच की मांग

हल्द्वानी-आज अनुसूचित मोर्चा भाजपा के द्वारा पूरे नैनीताल जिले के 19 मंडलों के द्वारा सुन्दर आर्य की अकस्मात मृत्यु को लेकर एसडीएम हल्द्वानी के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजते हुए उच्चस्तरीय जांच की मॉग की। हल्द्वानी में चारों मंडलों ने एक साथ ज्ञापन जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भाजपा प्रकाश आर्य के नेतृत्व
 | 
हल्द्वानी-भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने उठाये सुंदर की मौत पर सवाल, सीएम से की सीबीआई जांच की मांग

हल्द्वानी-आज अनुसूचित मोर्चा भाजपा के द्वारा पूरे नैनीताल जिले के 19 मंडलों के द्वारा सुन्दर आर्य की अकस्मात मृत्यु को लेकर एसडीएम हल्द्वानी के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजते हुए उच्चस्तरीय जांच की मॉग की। हल्द्वानी में चारों मंडलों ने एक साथ ज्ञापन जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भाजपा प्रकाश आर्य के नेतृत्व में दिया।

देहरादून-सीएम त्रिवेन्द्र की अध्यक्षता में हुई बैठक, इन सात प्रस्तावों पर लगी मोहर

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि सुन्दर आर्य की मृत्यु बड़ा प्रश्न चिन्ह बना है। चाहे जो भी मामला रहा पर मृत्यु की सीबीआई जांच होना जरूरी है। अनुसूचित समाज ने एक उभरता और जमीन से जुड़ा हुआ नेता खो दिया। अनुसूचित समाज को सुन्दर आर्य की मृत्यु से भारी हानि हुई है। इस दौरान देने वालों में जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा रविन्द्र बाली, जिला उपाध्यक्ष भुवन आर्य, जिला मंत्री जीवन आर्य, मंडल अध्यक्ष हल्द्वानी नगर योगेश राजौर, उत्तरी अरूण आर्य, पूर्वी योगेश आर्य, पश्चिम भुवन आर्य व विशाल बाल्मीकि, विनीत सागर, दिनेश सागर, मुकेश सागर, नीरज बसंत कुमार, मनोज आर्या, सतीश आर्य, प्रेम सिंह ,सूरज अनुसूचित मोर्चे के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।