हल्द्वानी-अब एक दिन में बनेंगे 30-40 लाइसेंस, पढिय़े पूरी प्रक्रिया

हल्द्वानी- लंबे समय से लाइसेंस का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। करीब छह बाद बाद परिवहन विभाग ने लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके बाद अब हर रोज 30 से 40 लोंगो के लाइसेंस बनाए जाएंगे। इससे कई महीनों से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि
 | 
हल्द्वानी-अब एक दिन में बनेंगे 30-40 लाइसेंस, पढिय़े पूरी प्रक्रिया

हल्द्वानी- लंबे समय से लाइसेंस का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। करीब छह बाद बाद परिवहन विभाग ने लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके बाद अब हर रोज 30 से 40 लोंगो के लाइसेंस बनाए जाएंगे। इससे कई महीनों से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। बता दें कि कोरोना महामारी के बाद परिवहन विभाग ने लाइसेंस बनाने पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब अनलॉक शुरू होने के बाद धीरे-धीरे गतिविधियों को शुरू किया गया।

हल्द्वानी- किशोर से कुकर्म मामले में ये दो आरोपी गिरफ्तार, ऐसे दिया था घटना को अंजाम

परिवहन विभाग ने अब लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू करते हुए लोंगो को सहूलियत देनी शुरू कर दी है। इस संबंध में एआरटीओ संदीप वर्मा ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रकिया पूरी तरह से शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन से पहले 80 लाइसेंस रोज बनते थे। लेकिन अब कोरोना महामारी को देखते हुए 30 से 40 लर्निंग लाइसेंस रोजाना बनाए जाएंगे