हल्द्वानी- 27 करोड़ से जगमगायेगा हल्द्वानी, सांसद भट्ट एवं मेयर रौतेला ने किया शुभारम्भ

हल्द्वानी-आज लगभग 27 करोड (26.85) करोड़ लागत से नगर निगम हल्द्वानी में लगने वाली 21000 सोडियम लाईटों का सांसद अजय भट्ट एवं मेयर डा. जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला द्वारा संयुक्त रूप से शुभारम्भ किया गया। सांसद भट्ट ने कहा कि सोडियम लाइट लगने से बिजली के बिलों मे कमी आयेगी। वही रात्रि में शहर सोडियम
 | 
हल्द्वानी- 27 करोड़ से जगमगायेगा हल्द्वानी, सांसद भट्ट एवं मेयर रौतेला ने किया शुभारम्भ

हल्द्वानी-आज लगभग 27 करोड (26.85) करोड़ लागत से नगर निगम हल्द्वानी में लगने वाली 21000 सोडियम लाईटों का सांसद अजय भट्ट एवं मेयर डा. जोगेन्द्र पाल सिह रौतेला द्वारा संयुक्त रूप से शुभारम्भ किया गया। सांसद भट्ट ने कहा कि सोडियम लाइट लगने से बिजली के बिलों मे कमी आयेगी। वही रात्रि में शहर सोडियम रोशनी में जगमगायेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि जो भी योजनायें चलाई जा रही है उन योजनाओं का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचे यही सरकार का लक्ष्य है।

नैनीताल- पत्नी का हत्यारोपी पति गिरफ्तार, इस हाल में मिली थी पत्नी की लाश

मेयर डा. रौतेला ने कहा कि यह भारत सरकार का उपक्रम है। सोडियम लाइट लगाने का कार्य ईईएसएल कंपनी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में नगर में 21000 लाईटे लगाई जायेंगी। कंपनी द्वारा इन लाईटों का रखरखाव सात वर्षो तक का अनुबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि सोडियम लाईट लगने से विद्युत की खपत 50 प्रतिशत कम हो जायेगी। रौतेला ने बताया कि यह कार्य दो से तीन माह के भीतर पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा सोडियम लाईट खराब होने पर टॉल.फ्री नम्बर जल्द जारी किया जायेगी। जिससे आम आदमी भी टॉल फ्री नंबर पर खराब लाइट की जानकारी दे सकता है। रौतेला ने कहा वर्तमान में नगर निगम में जहां अभी तक नये वार्डो में लाईटे नहीं है, वहां पर भी सोडियम लाईटें लगाने का कार्य जल्द किया जायेगा।

उपाध्यक्ष राज्य अल्पसंख्यक आयोग मजहर नईम नवाब, उपाध्यक्ष उच्चशिक्षा उन्नयन समिति डा. बहादुर सिह बिष्ट, उपाध्यक्ष केएमवीएम रेनू अधिकारी, उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अजय राजौर, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, पार्षद नीमा तिवारी, रेनू तिवारी, तन्मय रावत, भूवन जोशी, महेश, रेनु टण्डन, महबूब अली, मण्डल अध्यक्ष नवीन पंत, सचिन साह, दीपक मेहरा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, प्रताप बिष्ट, प्रतिभा जोशी, ज्ञानेन्द्र जोशी, विपिन जोशी, नीरज बिष्ट, आकाश गर्ग, संजय दुम्का, भूवन तिवारी, प्रदीप जनोटी, विशाल नेगी, गीता जोशी आदि मौजूद थे।