हल्द्वानी-15 दिन में 100 रूपये बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, कांग्रेसियों ने ऐसे किया मोदी सरकार का विरोध

हल्द्वानी-15 दिन में गैस सिलेंडर के दाम दो बार बढऩे पर आम जनता में मोदी सरकार के खिलाफ रोष देखने को मिल रहा है। आज गैस सिलेंडर के बढ़ते दामें पर कांग्रेसियों ने बुद्ध पार्क में एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले
 | 
हल्द्वानी-15 दिन में 100 रूपये बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, कांग्रेसियों ने ऐसे किया मोदी सरकार का विरोध

हल्द्वानी-15 दिन में गैस सिलेंडर के दाम दो बार बढऩे पर आम जनता में मोदी सरकार के खिलाफ रोष देखने को मिल रहा है। आज गैस सिलेंडर के बढ़ते दामें पर कांग्रेसियों ने बुद्ध पार्क में एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले 15 दिनों में गैस के दाम कई बार बढ़ाये गए। जिससे आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। उसके बावजूद सरकार सुध लेने को तैयार नहीं है।

भीमताल-मीलों पैदल चलने वाली छात्राओं के चेहरे पर लौटी मुस्कान, डीएम दिया तोहफा
महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि राज्य से लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को जनता की समस्या व परेशानियों से कोई मतलब नहीं। महंगाई दिनो दिन बढ़ती जा रही है। रसोई में महिला तो खेत में किसान परेशान है। कोई भी सुनने वाला नहीं है। वही एआईसीसी सदस्य सुमित हृदयेश ने कहा कि भाजपा की सरकार पूंजीपतियों की हितैषी है। आम लोगों से उसे कोई वास्ता नहीं। अन्नदाताओं का उत्पीडऩ करने वालों से लोगों को अब कोई उम्मीद नहीं। इस दौरान पुतला दहन करने वालों में जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिंस, जिला महामंत्री हेमंत साहू, राजेन्द्र बिष्ट, भागीरथी बिष्ट, गोविंद बगड़वाल, हेमंत बगड़वाल, मयंक भट्ट आदि मौजूद रहे।