हल्द्वानी-पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर ने कंसा तंज, मंत्री और मुख्यमंत्री घर में सरकार हुई क्वारंटीन

हल्द्वानी- कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आज पत्रकार वार्ता करते हुए आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चाओं पर विराम लगाया। किशोर ने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही है। पूर्व अध्यक्ष किशोर स्वराज आश्रम में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से रूबरू हुए। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि
 | 
हल्द्वानी-पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर ने कंसा तंज, मंत्री और मुख्यमंत्री घर में सरकार हुई क्वारंटीन

हल्द्वानी- कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आज पत्रकार वार्ता करते हुए आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चाओं पर विराम लगाया। किशोर ने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही है। पूर्व अध्यक्ष किशोर स्वराज आश्रम में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से रूबरू हुए। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि पूरी सरकार क्वारंटाइन हो चुकी है। मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्री तक जनता का दर्द जानने को घर से नहीं निकले।

देहरादून-किटी कमेटी के लालच में फंस गई महिलायें, ऐसे लगा छह लाख का चूना

प्रवासियों को स्वरोजगार दिलाने को लेकर सरकार ने सिर्फ सपने दिखाए। कहा कि एकजुट होकर व युवाओं को आगे करने पर कांग्रेस को सत्ता में आने से कोई रोक नहीं सकता। साथ ही किशोर उपाध्याय ने कहा कि पार्टी ने सबसे ज्यादा इनवेस्ट पूर्व सीएम हरीश रावत, पीसीसी चीफ प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश पर किया है। इसलिए उत्तराखंड में कांग्रेस की वापसी कराने में इन पर बड़ी जिम्मेदारी है। किशोर ने हरीश रावत को पार्टी का स्तंभ बताने के साथ-साथ भाजपा की जीरो टॉलरेंस की नीति को भी जुमला करार दिया।

हल्द्वानी-कल मनाई जायेंगी नन्दाष्टी, इन कार्यालयों में रहेगा अवकाश