Dharmendra Death - बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र नहीं रहे, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म उद्योग में शोक की लहर 

 | 
Dharmendra Death - बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र नहीं रहे, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, फिल्म उद्योग में शोक की लहर 

Dharmendra Death - बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘ही-मैन’ कहलाने वाले धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोमवार, 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने जुहू स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। 12 नवंबर को परिजनों के आग्रह पर उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था और तब से उनका घर पर ही उपचार चल रहा था।

धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में किया गया, जहां बॉलीवुड और देओल परिवार से जुड़े लगभग सभी लोग मौजूद रहे। अंतिम संस्कार में हेमा मालिनी, ईशा देओल, सनी देओल, बॉबी देओल, अमिताभ बच्चन सहित तमाम बड़े कलाकार शामिल हुए। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे सनी देओल ने दी।

एक युग का अंत - 
धर्मेंद्र का जाना हिंदी सिनेमा के लिए एक युग के अंत जैसा है। दुखद संयोग यह है कि उनके निधन के ठीक कुछ घंटों पहले ही उनकी आगामी फिल्म ‘इक्कीस’ का मोशन पोस्टर जारी हुआ था। पिछले एक महीने से उन्हें गंभीर सांस संबंधी समस्याएं हो रही थीं, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था। तमाम चिकित्सकीय प्रयासों के बाद भी वह जिंदगी की जंग हार गए।

बॉलीवुड की भारी भीड़, आंखें नम
अंतिम विदाई में पूरा देओल परिवार एकजुट दिखा। हेमा मालिनी और ईशा देओल जल्द ही श्मशान पहुंच गईं। उनके बाद अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, आमिर खान, सलमान खान, सलीम खान, अनिल कपूर सहित इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियां धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने पहुंचीं। सभी की आंखें नम थीं। धर्मेंद्र के निधन ने बॉलीवुड को गहरे शोक में डाल दिया है। खास बात यह है कि वह अपने 90वें जन्मदिन से सिर्फ 14 दिन पहले इस दुनिया को अलविदा कह गए।

बीमारी और हॉस्पिटलाइजेशन - 
धर्मेंद्र को 10 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरें आई थीं कि वह दो दिनों तक वेंटिलेटर पर भी रहे। इससे पहले 31 अक्टूबर को भी उनका चेकअप ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। परिजनों और करीबी सूत्रों के अनुसार कई बार यह सिर्फ रूटीन मेडिकल जांच थी, लेकिन पिछले महीने से उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी।

WhatsApp Group Join Now