द्वाराहाट-अचानक दूनागिरी पहुंची उमा भारती, किसी को कानों-कान नहीं लगी खबर

द्वाराहाट- आज पूर्व केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती एक बार फिर द्रोणगिरि पर्वतमालाओं में आध्यात्मिक शांति के लिए पहुंची हैं। उनका यह कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा गया है। बताया जा रहा है कि वह दो दिन इन सुरम्य वादियों में गुजार खुद को तरोताजा करेंगी। आज वह प्रसिद्ध वैष्णवी शक्ति पीठ द्रोणगिरि मंदिर पहुंची।
 | 
द्वाराहाट-अचानक दूनागिरी पहुंची उमा भारती, किसी को कानों-कान नहीं लगी खबर

द्वाराहाट- आज पूर्व केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती एक बार फिर द्रोणगिरि पर्वतमालाओं में आध्यात्मिक शांति के लिए पहुंची हैं। उनका यह कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा गया है। बताया जा रहा है कि वह दो दिन इन सुरम्य वादियों में गुजार खुद को तरोताजा करेंगी। आज वह प्रसिद्ध वैष्णवी शक्ति पीठ द्रोणगिरि मंदिर पहुंची। यहां इस समय वह ध्यान मुद्रा में हैं। इसके बाद वह कुमाऊं मंडल विकास निगम के दुधोली स्थित विश्रामगृह में रुकेंगी।

हल्द्वानी – यहां संदिग्ध परिस्थियों में मिला दो बहनों का शव ,जहर खाकर दी जान

इसके बाद गुरुवार को कुकुछीना से करीब तीन किमी दूर महावतार बाबा की गुफा में ध्यान लगाएंगी। उमा भारती का द्रोणगिरि पर्वत श्रंखलाओं से पुराना लगाव है। मई 2017 तथा उससे पूर्व यहां आकर वह ध्यान साधना कर चुकी हैं। 2017 में उमाभारती योगदा सत्संग आश्रम व विभांडेश्वर मंदिर भी पहुंची थीं। इससे पहले
दक्षिण फिल्मों के महानायक एवं थलाइवा के नाम से मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत भी पौराणिक द्वारका के पांडवखोली गुफा में ध्यान लगाने आते रहते हैं। योगी कथामृत से प्रेरित होकर स्‍वामी योगानंद के अनुयायी बने रील लाइफ के अभिनेता रियल लाइफ में भी आध्यात्म में डूबे रहते हैं। थलाइवा कई बार द्वाराहाट आ चुके हैं।