Prayagraj : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर गिरफ्तार, ये है गंभीर आरोप

प्रयागराज। दिल्ली में तबलीगी जमात में शामिल हुए थाईलैंड (Thailand) और इंडोनेशिया (Indonesia) के नागरिक टूरिस्ट वीजा पर यहां आए थे। पुलिस ने 16 विदेशी नागरिकों समेत 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर (Professor of Allahabad University) व दो मस्जिदों के मुतवल्ली को विदेशी नागरिकों को शरण देने, साक्ष्य छिपाने
 | 
Prayagraj : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर गिरफ्तार, ये है गंभीर आरोप

प्रयागराज। दिल्ली में तबलीगी जमात में शामिल हुए थाईलैंड (Thailand) और इंडोनेशिया (Indonesia) के नागरिक टूरिस्ट वीजा पर यहां आए थे। पुलिस ने 16 विदेशी नागरिकों समेत 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर (Professor of Allahabad University) व दो मस्जिदों के मुतवल्ली को विदेशी नागरिकों को शरण देने, साक्ष्य छिपाने और महामारी अधिनियम के तहत आरोपी बनाया गया है।

Prayagraj : इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर गिरफ्तार, ये है गंभीर आरोपपुलिस अफसरों के मुताबिक कोरोना संक्रमण फैलने के बाद इंडोनेशिया के सात लोग अब्दुल्लाह मस्जिद में ठहरे। ये जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। 31 मार्च को पुलिस ने सातों विदेशियों को मस्जिद से निकाल कर क्वारंटीन (Quarantined) किया। इसके अलावा करेली की हेरा मस्जिद में थाईलैंड के नौ नागरिक ठहरे थे।
एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने इंडोनेशियाई नागरिकों को मस्जिद में ठहरवाया।

यहाँ भी पढ़े

BAREILLY: एडीजी बरेली जोन ने हॉटस्पॉट का किया दौरा, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती के आदेश