देहरादून-शादी समारोह से लौट रहा था, तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचला

देहरादून- देर रात शिमला बाईपास पर तेज रफ्तार कंटेनर ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद फरार हुए आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। घटना रात करीब 11 बजे की है। हरभजवाला निवासी कुलदीप
 | 
देहरादून-शादी समारोह से लौट रहा था, तेज रफ्तार कंटेनर ने कुचला

देहरादून- देर रात शिमला बाईपास पर तेज रफ्तार कंटेनर ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद फरार हुए आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। घटना रात करीब 11 बजे की है। हरभजवाला निवासी कुलदीप सिंह परिवार सहित विकासनगर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। कार्यक्रम से घर लौटते समय तेलपुर के निकट एक वाहन को ओवरटेक करते समय उनके वाहन को एक अन्य वाहन की साइड लग गई।

चमोली-तडक़े मिले मुख्य टनल से दो शव बरामद, यहां के निवासी है दोनों
कुलदीप सिंह नीचे उतरे और साइड मारने वाले वाहन चालक से बात करने लगे। इतने में तेज रफ्तार कंटेनर ने कुलदीप सिंह को कुचल दिया। हादसे में बुरी तरह से जख्मी होने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवा दिया है।