देहरादून- प्रदेश के दो शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, ऐसे बढ़ाया उत्तराखंड का मान

देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के दो अध्यापकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार- 2020 के लिये चयनित होने पर उन्हें बधाई दी है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वालों में प्रधानाचार्य जीएचएसएस पुडकुनी कपकोट जिला बागेश्वर डा. केवलानन्द काण्डपाल तथा उप प्रधानाचार्य एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल जोगला, कालसी देहरादून सुधा पैन्यूली शामिल हैं। हरिद्वार-(गजब के
 | 
देहरादून- प्रदेश के दो शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, ऐसे बढ़ाया उत्तराखंड का मान

देहरादून-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के दो अध्यापकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार- 2020 के लिये चयनित होने पर उन्हें बधाई दी है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वालों में प्रधानाचार्य जीएचएसएस पुडकुनी कपकोट जिला बागेश्वर डा. केवलानन्द काण्डपाल तथा उप प्रधानाचार्य एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल जोगला, कालसी देहरादून सुधा पैन्यूली शामिल हैं।

हरिद्वार-(गजब के चोर)- ऐसे कर दी आधे गांव की बिजली गुल, फिर खुला पूरा मामला

सीएम त्रिवेन्द्र ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हमारे इन अध्यापकों ने देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस सम्मान को अन्य शिक्षकों के लिये भी प्रेरणादायी बताया है। उन्होंने कहा कि देश में एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों में सम्मानित होने वाली सुधा पॅन्यूली पहली अध्यापिका हैं, यह भी प्रदेश के लिये गर्व की बात है।

इसके अलावा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागेश्वर के प्रधानाध्यापक डॉ. केवलानंद कांडपाल को यह पुरस्कार बालिका शिक्षा में विशेष योगदान और शिक्षा के विकास के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला है। इससे पहले वह शैलेश मटियानी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी की थी। 47 शिक्षकों की इस सूची में उत्तराखंड के दोनों मंडलों गढ़वाल और कुमाऊं से एक-एक शिक्षक शामिल हैं। पुरस्कार के लिए शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर स्वतंत्र ज्यूरी ने किया।