देहरादून- प्रधान संगठन का राजधानी में विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों को रोकने में पुलिस के छूटे पसीने

देहरादून- आज 12 सूत्री मांगों को लेकर देहरादून में प्रधान संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गांधी पार्क के पास विरोध प्रदर्शन के बाद संगठन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया। इस दौरान हाथीबड़कला में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। आज 13 जिलों के प्रधानों ने भाग लिया।
 | 
देहरादून- प्रधान संगठन का राजधानी में विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों को रोकने में पुलिस के छूटे पसीने

देहरादून- आज 12 सूत्री मांगों को लेकर देहरादून में प्रधान संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान गांधी पार्क के पास विरोध प्रदर्शन के बाद संगठन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री आवास के लिए कूच किया। इस दौरान हाथीबड़कला में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। आज 13 जिलों के प्रधानों ने भाग लिया। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर इसके बाद भी मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

देहरादून-हाथरस गैंगरेप पर कांग्रेस का अनोखा सत्याग्रह, ऐसे जताया विरोध

इस दौरान प्रधान संगठन के संरक्षक मनोहर आर्य ने कहा कि प्रधान 14 दिन से मांगों को लेकर धरना-.प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन आज तक सरकार का कोई भी प्रतिनिधि प्रधानों से मिलने नहीं पहुंचा है। प्रधानों की बात सुनने के बजाय सरकार आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। प्रधान संगठन सरकार के किसी भी दबाव में नहीं आएगा। सरकार ने ग्राम सभाओं के खुली बैठकों का एजेंडा जारी कर दिया है। अगर मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

 

WhatsApp Group Join Now
News Hub