देहरादून-हाथरस गैंगरेप पर कांग्रेस का अनोखा सत्याग्रह, ऐसे जताया विरोध

देहरादून-हाथरस गैंगरेप के बार पूरे देश में उबाल है। ऐसे में राजनीति दलों से सियासी संग्राम शुरू कर दिया है। आज कांग्रेस ने हाथरस कांड का मौन सत्याग्रह के जरिये विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क के सामने सत्याग्रह पर बैठे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी नेताओं को महात्मा गांधी या बाबा भीमराव अंबेडकर
 | 
देहरादून-हाथरस गैंगरेप पर कांग्रेस का अनोखा सत्याग्रह, ऐसे जताया विरोध

देहरादून-हाथरस गैंगरेप के बार पूरे देश में उबाल है। ऐसे में राजनीति दलों से सियासी संग्राम शुरू कर दिया है। आज कांग्रेस ने हाथरस कांड का मौन सत्याग्रह के जरिये विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी पार्क के सामने सत्याग्रह पर बैठे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी नेताओं को महात्मा गांधी या बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साए में मौन सत्याग्रह करने को कहा। कांग्रेस का विरोध प्रदेश प्रदेश के हर जिला मुख्यालय में जताया गया।

हल्द्वानी-बिना अनुमति के ठेकेदार ने खोद डाली नई सड़क, विभाग ने की ये बड़ी कार्यवाही

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ सत्याग्रह में पार्टी के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक सहित कई नेता शामिल हुए। इसके अलावा युवा सेना ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पीडि़ता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। युवा सेना के अध्यक्ष राहुल चौहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश की घटना से पूरे देश में आक्रोश है। समूचा देश हत्यारों को फांसी की सजा की मांग कर रहा है। उन्होंने दोषियों को जल्द फांसी दिए जाने की मांग की है।