देहरादून-संकटकाल में बुजुर्ग ने दिखाया दिल, बोले मेरी संपत्ति दान में ले सरकार

कोरोना वायरस महामारी के बाद पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। भारत में लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा होते जा रहा है। वहीं प्रदेश में अभी तक सात मामले सामने आये है। जिसमें से दो मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। इस संकट की घड़ी में कई सामाजिक संस्थायें और पुलिस प्रशासन,
 | 
देहरादून-संकटकाल में बुजुर्ग ने दिखाया दिल, बोले मेरी संपत्ति दान में ले सरकार

कोरोना वायरस महामारी के बाद पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। भारत में लगातार मरीजों की संख्या में इजाफा होते जा रहा है। वहीं प्रदेश में अभी तक सात मामले सामने आये है। जिसमें से दो मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। इस संकट की घड़ी में कई सामाजिक संस्थायें और पुलिस प्रशासन, मीडिया ने सबसे ज्यादा सहयोग दिया है। लॉकडाउन के बाद कई घरों में चूल्हा नहीं जला। ऐसे में देहरादून के बुजुर्ग सामने आये है। उन्होंने अपनी संपत्ति दान करने की पेशकश की। इस संबंध में उन्होंने मुख्य सचिव को लिखा है।

देहरादून-संकटकाल में बुजुर्ग ने दिखाया दिल, बोले मेरी संपत्ति दान में ले सरकार
मदद के लिए प्रशासन को लगातार लोगों की अपील आ रही हैं ऐसे में देहरादून के बुजुर्ग जोध सिंह चावला जिनकी उम्र 85 साल है। उनकी संपत्ति विकासनगर के चिरंजीपुर पहाड़ी गली में है। इसके अलावा धर्मावाला में जमीन भी है। जिसे वह दान में देना चाहते हैं।

यहाँ भी पढ़े

क्‍या आप जानते हैं, एक अप्रैल से लागू हो गए हैं यह बड़े बदलाव