देहरादून- केन्द्र से अनुमति मिलते ही देवभूमि में शुरु होगी ये पवित्र यात्रा, पर्यटन के क्षेत्र में होंगे ये नये काम

उत्तराखंड के पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड पर्यटन के विकास से संबंधित कई मुद्दों पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात की है। इस दौरान राज्य में आल वेदर सड़क निर्माण से लेकर टूरिज्म को बढ़ावा देने वाले प्रदेश सरकार के कई प्रस्तावों पर चर्चा भी हुई है। उन्होंने इन प्रस्तावों की जल्द
 | 
देहरादून- केन्द्र से अनुमति मिलते ही देवभूमि में शुरु होगी ये पवित्र यात्रा, पर्यटन के क्षेत्र में होंगे ये नये काम

उत्तराखंड के पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड पर्यटन के विकास से संबंधित कई मुद्दों पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात की है। इस दौरान राज्य में आल वेदर सड़क निर्माण से लेकर टूरिज्म को बढ़ावा देने वाले प्रदेश सरकार के कई प्रस्तावों पर चर्चा भी हुई है। उन्होंने इन प्रस्तावों की जल्द स्वीकृति की मांग भी की है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने इसके लिए जल्द ही राज्य का दौरा करने का आश्वासन दिया है।

देहरादून- केन्द्र से अनुमति मिलते ही देवभूमि में शुरु होगी ये पवित्र यात्रा, पर्यटन के क्षेत्र में होंगे ये नये काम

टिबरसैंण महादेव यात्रा की मांगी अनुमति

उत्तराखंड सरकार टिबरसैंण महादेव यात्रा की केंद्र से अनुमति मांग रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड के पर्यटन और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल से मुलाकात की और उन्हें नीति घाटी में स्थित टिबरसैंण महादेव की महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि टिबरसैंण में भी अमरनाथ की तरह बहुत बड़े प्राकृतिक शिवलिंग की रचना होती है।

देहरादून- केन्द्र से अनुमति मिलते ही देवभूमि में शुरु होगी ये पवित्र यात्रा, पर्यटन के क्षेत्र में होंगे ये नये काम

अगर केन्द्र सरकार यहां के लिए यात्रा की अनुमति प्रदान करती है तो पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ उत्तराखण्ड के इस अंतिम गांव में भी लोग आकर बसेंगे। उनका कहना था कि जो पर्यटक इस सीमांत गांव की यात्रा करने आयेंगे उन्हें उसका प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। इससे ट्राइबल टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।

टिहरी स्वदेश दर्शन योजना पर 98 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण

सतपाल महाराज ने केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल से राज्य के स्थानीय उत्पादों की पौष्टिकता और औषधीय महत्व के खाद्यान्नों, दालों आदि को सम्मिलित करते हुए इम्यूनिटी बूस्टर के प्रचार-प्रसार राष्ट्रीय स्तर पर करने को कहा पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि टिहरी स्वदेश दर्शन योजना के अन्तर्गत 70.92 करोड़ के सापेक्ष 64.30 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। योजना पर निर्माण कार्य 98 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। वहीं अल्मोड़ा में 475 लाख की लागत से बन रहे फूड क्राफ्ट इन्स्टीट्यूट के लिए भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय ने 375 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी है। शेष 100 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त की जानी बाकी है।

यहाँ भी पढ़े

रुद्रपुर- सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत जनता को देने जा रहे ये तोहफा, की ये घोषणा

देहरादून- उत्तराखंड शासन का बड़ा एक्शन, ड्यूटी से गायब चल रहे इनते डॉक्टरों के खिलाफ हुई ये कार्यवाई

देहरादून- ओम प्रकाश बने प्रदेश के नये मुख्य सचिव, ये सारी चुनौतियां है सामने