देहरादून-हाथरस के बाद उत्तराखंड में यहां हुआ महिला से सामूहिक दुष्कर्म, डीआईजी देर रात पहुंचे थाने

देहरादून-यूपी के हाथरस के बाद अब उत्तराखंड में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। शनिवार की देर रात राजधानी से 30 किमी दूर सहसपुर क्षेत्र में एक मुस्लिम महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही देर रात डीआईजी ने
 | 
देहरादून-हाथरस के बाद उत्तराखंड में यहां हुआ महिला से सामूहिक दुष्कर्म, डीआईजी देर रात पहुंचे थाने

देहरादून-यूपी के हाथरस के बाद अब उत्तराखंड में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। शनिवार की देर रात राजधानी से 30 किमी दूर सहसपुर क्षेत्र में एक मुस्लिम महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही देर रात डीआईजी ने क्षेत्रीय थाना पहुंचकर घटना की जानकारी की। घटना में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीडि़त महिला के बताए हुलिये के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस टीम में सक्रिय हैं। आज थानाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने बताया कि पीडि़ता का मेडिकल कराया जा रहा है। साथ ही कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

पिथौरागढ़ -यहां पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर, दो लोगों को बना चुका था निवाला

पीडि़त महिला का आरोप है कि वह देर शाम सेलाकुई और सहसपुर के बीच पुल के पास से गुजर रही थी। इस दौरान एक युवक ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दो अन्य युवक भी वहां आ गए, उन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी उनके चंगुल से बचकर वह देर रात 9.30 बजे सहसपुर थाने पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ देर बाद ही डीआइजी सहसपुर थाने पहुच गए। दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने काफी देर तक उसे रोके रखा। इसी वजह से वो थाने भी देर से पहुची। महिला के स्वजन भी देर रात थाने पहुंच गए थे। डीआईजी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।