पिथौरागढ़ -यहां पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर, दो लोगों को बना चुका था निवाला

पिथौरागढ़ –लंबे समय से गुलदार के आतंक से तस्त्र लोगों को राहत मिल गई है। अब गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। बताया जा रहा है कि पिथौरागढ़ जिले के दस किमी दूर छाना पांडेय गांव के पास लगाए गए पिजरे में तेंदुआ फंस गया है। इससे पहले ही छाना पांडेय गांव में गुलदार
 | 
पिथौरागढ़ -यहां पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर, दो लोगों को बना चुका था निवाला

पिथौरागढ़ –लंबे समय से गुलदार के आतंक से तस्त्र लोगों को राहत मिल गई है। अब गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। बताया जा रहा है कि पिथौरागढ़ जिले के दस किमी दूर छाना पांडेय गांव के पास लगाए गए पिजरे में तेंदुआ फंस गया है। इससे पहले ही छाना पांडेय गांव में गुलदार ने बीते दिनों एक किशोरी को अपना निवाला बनाया। इसके बाद धारापानी में एक ग्रामीण पर भी हमला कर घायल कर दिया था।

पिथौरागढ़ जिले के सटे सुकौली से लेकर छाना पांडेय तक गुलदार ने दो लोगों को मारे डाला था। जिसके बाद वन्य जीव प्रतिपालक से इस आदमखोर घोषित कर मारने का आदेश जारी कर दिया था। बीते दिनों सुकौली के पास शिकारी ने एक गुलदार को मारा डाला था। वही छाना पांडेय और धारापानी के ग्रामीण शिकारी द्वारा मारे गए गुलदार को अपने क्षेत्र में सक्रिय आदमखोर नहीं मान रहे थे। क्षेत्र में अभी भी गुलदार नजर आ रहा था। इसके बाद वन विभाग द्वारा छाना पांडेय गाव के पास पिजरा लगाया गया। शनिवार की रात पिंजरे में एक गुलदार फंसा है।