देहरादून-दूरदर्शन देहरादून 9, 10 एवं 12 के छात्रों के लिए चला रहा एपिसोड, इन तीन विषयों की दी जायेंगी जानकारी

देहरादून-दूरदर्शन देहरादून द्वारा आगामी 24 अप्रैल से प्रात:10 बजे से 11.30 बजे तक कक्षा 9,10 एवं 12 के तीन विषयों के व्याख्यान से संबंधित तीन एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सचिव विद्यालय शिक्षा आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रदेश स्तर पर समस्त शिक्षण संस्थान अग्रिम आदेश
 | 
देहरादून-दूरदर्शन देहरादून 9, 10 एवं 12 के छात्रों के लिए चला रहा एपिसोड, इन तीन विषयों की दी जायेंगी जानकारी

देहरादून-दूरदर्शन देहरादून द्वारा आगामी 24 अप्रैल से प्रात:10 बजे से 11.30 बजे तक कक्षा 9,10 एवं 12 के तीन विषयों के व्याख्यान से संबंधित तीन एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सचिव विद्यालय शिक्षा आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रदेश स्तर पर समस्त शिक्षण संस्थान अग्रिम आदेश तक बंद है। जिस वजह से छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन अत्यधिक प्रभावित हो रहा है।

देहरादून-दूरदर्शन देहरादून 9, 10 एवं 12 के छात्रों के लिए चला रहा एपिसोड, इन तीन विषयों की दी जायेंगी जानकारी

इसे ध्यान में रखते हुए कक्षा 9,10 एवं 12 के छात्र-छात्राओं के शिक्षण को ध्यान में रखते हुए इस अवधि में कुछ विषयों जैसे- भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित तथा अंग्रेजी से संबंधित व्याख्यान का प्रसारण दूरदर्शन के सहयोग से 24 अप्रैल से प्रात: 10 बजे से 11.30 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने भी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अनुरोध किया है कि दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारित हो रहे इस कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा यदि कोई सुझाव हो तो विभाग को अवश्य अवगत कराएं।

यहाँ भी पढ़े

हल्द्वानी- बनभूलपुरा निवासियों को कर्फ्यू में मिलेगी ढील, डीएम बंसल ने बनाया plan relax

देहरादून- कोटा के बाद यहां फंसे उत्तराखंड के 22 छात्र, परिजनों का बुरा हाल, सरकार से लगाई ये गुहार